फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Southee got six wickets and New Zealand lead by 103 runs

क्रिकेट: रोरी बर्न्स के शतक के बावजूद पिछड़ा इंग्लैंड

Sun, 06 Jun 2021 07:49 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Jun 2021 07:49 AM IST
सार

  • साउदी ने लिए छह विकेट, न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त 
  • न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 378 रन बनाए 

विज्ञापन
Tim Southee got six wickets and New Zealand lead by 103 runs
टिम साउदी - फोटो : social media

विस्तार

सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (132) के शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में 275 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 378 रन बनाए थे। इस तरह मेहमान टीम को 103 रन की मजबूत बढ़त मिली। रोरी अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

विज्ञापन


 न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने 43 रन देकर छह विकेट लिए जबकि तीन विकेट काइल जैमीसन के खाते में गए। इन तेज गेंदबाजों ने मेजबान टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
विज्ञापन


तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। इंग्लैंड ने चौथे दिन अपनी पारी दो विकेट पर 111 रन से आगे शुरू की थी लेकिन लंच तक टीम का स्कोर छह विकेट पर 164 रन था। जैमीसन ने दिन की पहली ही गेंद पर जो रूट को 42 के स्कोर पर आउट कर दिया। स्लिप में रॉस टेलर ने उनका कैच लपका। उसके बाद ओली पोप (22) को साउदी ने पवेलियन भिजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पहले अंपायर ने अपील ठुकरा दी थी लेकिन रिव्यू पर फैसला बदलना पड़ा। साउदी ने उसके बाद लॉरेंस और जेम्स ब्रेसी को कम अंतराल में बिना खाता खोले आउट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed