{"_id":"5d569d6f8ebc3e89a944ad7b","slug":"tim-southee-equals-sachin-tendulkar-tally-of-sixes-in-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 मैच खेलने वाले टिम साउदी ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
66 मैच खेलने वाले टिम साउदी ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी
Fri, 16 Aug 2019 10:38 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
टिम साउदी
- फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गाले में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान टिम साउदी ने पहली पारी के दौरान 26 गेंद पर 14 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक छक्का भी जड़ा. साउदी ने इस छक्के के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 69 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 69 छक्के लगाए थे, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने 66 मैच की 96 पारी में ये काम कर दिखाया। साउदी टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में 17वें नंबर पर हैं। यहां तक कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स, श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनत जयसूर्या, सौरव गांगुली और इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन