फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Southee auctions signed WTC final jersey to raise funds for 8-year-old girl suffering from cancer 

दरियादिली: साउथी से नहीं देखा गया 8 साल की बच्ची का दुख, नीलाम करेंगे अपनी WTC वाली जर्सी

Tue, 29 Jun 2021 05:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 05:23 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की भारत पर आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले साउथी ने आठ वर्षीय होली बीटी के लिए धन जुटाने के लिए अपनी इस शर्ट को नीलामी के लिए रखा है।

विज्ञापन
Tim Southee auctions signed WTC final jersey to raise funds for 8-year-old girl suffering from cancer 
टिम साउथी - फोटो : social media

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी दुर्लभ किस्म के कैंसर से पीड़ित एक आठ वर्षीय बालिका के उपचार के लिए उस शर्ट की नीलामी कर रहे हैं, जो उन्होंने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान पहनी थी। इस शर्ट पर न्यूजीलैंड टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की भारत पर आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले साउथी ने आठ वर्षीय होली बीटी के लिए धन जुटाने के लिए अपनी इस शर्ट को नीलामी के लिए रखा है। बीटी 2018 से कैंसर के एक दुर्लभ रूप न्यूरोब्लास्टोमा से पीड़ित है। साउथी ने कहा कि उन्हें दो साल पहले बीटी की स्थिति के बारे में पता चला और तब से वह उसकी मदद करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दोस्तो मैं होली बीटी के सहयोग के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अपनी शर्ट की नीलामी कर रहा हूं। नीलामी से प्राप्त होने वाली सारी धनराशि बीटी के परिवार को दी जाएगी।' बीटी का अभी स्पेन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tim Southee (@tim_southee)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed