फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Sauthee said India is very strong we will have to adapt to spin pitches

आगामी श्रृंखला: साउदी ने कहा- भारत बेहद मजबूत, स्पिन पिचों के अनुकूल ढलना होगा

Sat, 06 Nov 2021 05:39 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Nov 2021 05:39 AM IST
सार

 दौरे का पहला टेस्ट 25 से 29 नवंबर तक कानपुर में और दूसरा 3-7 दिसंबर तक मुंबई में होगा। टेस्ट सेे पहले जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में तीन टी20  मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Tim Sauthee said India is very strong we will have to adapt to spin pitches
टिम साउदी - फोटो : ESPN

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि भारत अपनी सरजमीं पर बहुत मजबूत टीम है। दो टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में मेजबान देश को चुनौती देने के लिए उनकी टीम को स्पिनरों की अनुकूल परिस्थितियों के साथ जल्दी सामंजस्य बैठाना होगा।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड को 2016 में भारत के पिछले दौरे पर 0-3 से हार मिली थी। दौरे का पहला टेस्ट 25 से 29 नवंबर तक कानपुर में और दूसरा 3-7 दिसंबर तक मुंबई में होगा। टेस्ट सेे पहले जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में तीन टी20  मैच खेले जाएंगे। बोल्ट और ग्रैंडहोम दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन


कोलकाता में अभ्यास :
न्यूजीलैंड की टीम कानपुर टेस्ट से पहले कोलकाता में अभ्यास करेगी। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा कि मेहमान टीम जाधवपुर यूनिवर्सिटी के दूसरे कैंपस स्थल पर अभ्यास करेगी। उसके बाद कानपुर रवाना होगी। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से खेलना सबसे बड़ी चुनौती
तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने कहा कि भारत में उसके खिलाफ खेलना किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘भारत में उसके खिलाफ खेलना हमारी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। भारत में अलग तरह की चुनौती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप यही करना चाहते हैं और विभिन्न परिस्थितियों और प्रारूपों में खुद को चुनौती देना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed