{"_id":"5f1c502f8ebc3e63ad47e422","slug":"three-members-of-south-african-women-squad-test-positive-for-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के तीन सदस्यों की कोरोना जांच पॉजिटिव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के तीन सदस्यों की कोरोना जांच पॉजिटिव
Sat, 25 Jul 2020 09:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिए अभ्यास शिविर से पहले जांच के दौरान तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक सहयोगी सदस्य सहित तीनों को शिविर से अलग कर दिया है। शिविर प्रिटोरिया में 27 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि जांच में तीन लोगों को संक्रमित गया है। पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अब 10 दिनों के लिए पृथकवास में रहेंगे और अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे।’ टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को एक और जांच से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का इंग्लैंड दौरा सितंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन