{"_id":"ca55449a-708e-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"three-day-ipl-inauguration-mooted","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकेदार होगा आईपीएल-6 का उद्घाटन समारोह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धमाकेदार होगा आईपीएल-6 का उद्घाटन समारोह?
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के उद्घाटन के मौके पर भव्य आयोजन दिख सकता है। आईपीएल की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आईएमएजी छठे संस्करण को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय भव्य उद्घाटन समारोह की योजना बना रही है। आईएमजी की 10 फरवरी को मुंबई में प्रायोजकों की बोली के बाद चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
खबर है कि आईएमजी ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) कार्यालय में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बैठक की जहां उद्घाटन समारोह पर चर्चा की गई। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा कि चेन्नई में आईपीएल पांच का उद्घाटन दो दिन का था लेकिन वे इसे तीन दिन का बनाने को लेकर उत्सुक हैं जिसका आखिरी दिन मैच वाला दिन (तीन अप्रैल) होगा।
विज्ञापन
उन्होंने साथ ही संकेत दिए कि उद्घाटन समारोह शायद ईडन गार्डन्स में नहीं हो जिसे तीन अप्रैल को मैच की मेजबानी करनी है।