{"_id":"5ed7d9128ebc3e902828b06c","slug":"three-cricketers-under-icc-lens-for-match-fixing-sri-lanka-sports-minister-dullas-alahapperuma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग के लिए तीन श्रीलंकाई क्रिकेटर आईसीसी जांच के दायरे मेंः खेल मंत्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग के लिए तीन श्रीलंकाई क्रिकेटर आईसीसी जांच के दायरे मेंः खेल मंत्री
Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने बुधवार को कहा कि उनके देश के कम से कम तीन क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जांच कर रही है।
विज्ञापन
अलाहापेरुमा ने यह नहीं बताया कि वे पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'हमें खेद है कि खेल में अनुशासन और चरित्र गिर गया है।' श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हालांकि कहा कि कोई भी वर्तमान खिलाड़ी आईसीसी जांच में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
एसएलसी ने बयान में कहा, 'एसएलसी का मानना है कि माननीय मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।'
विज्ञापन
तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका पर लगे ड्रग रखने के आरोपों के बारे में अलाहापेरुमा ने कहा, 'यह दुखद है और देश ने उससे काफी उम्मीदें लगाई थी।' मदुशंका को श्रीलंका पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरोइन रखने के आरोप में हिरासत में लिया था। एसएलसी ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया है।