ये तीन संयोग पाक टीम को दिला सकते है वर्ल्ड कप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ चार दिनों का वक्त शेष रह गया है। सभी टीमें वॉर्मअप मैचों से अपना आंकलन करने में व्यस्त है।
करीब डेढ़ माह तक चलने वाले विश्व कप 2015 की शुरूआत 14 फरवरी को होगी और फाइनल मैच रविवार 29 मार्च को दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच खेला जाएगा। 11 टीमों में से कोई एक टीम वर्ल्ड कप 2015 को फतह करेगी।
भले ही सभी क्रिकेट एक्सपर्ट विश्व विजेता 2015 बनने की राह में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड टीमों को तरजीह दे रहे हो, लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर विश्व विजेता बन सकता है।
आपको बताते है ऐसे तीन संयोग जिससे पाकिस्तान का दोबारा विश्व विजेता बनने का सपना पूरा हो सकता है।
23 साल बाद आया यह संयोग
भले ही कई पूर्व क्रिकेटरों के अनुसार पाकिस्तान के वर्ल्ड कप जीतने की संभावना कम हो। लेकिन 23 सालों बाद ऐसा संयोग बना है। जिससे पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीत सकता है।
दरअसल, ठीक 23 साल पहले 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने ही वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। इमरान खान की कप्तानी में पाक टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। संयोगवश ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दूसरी बार वर्ल्ड कप 2015 की मेजबानी कर रहा है।
इतना ही नहीं दूसरा बड़ा संयोग यह है कि 1992 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच मार्च के अंतिम सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ही खेला गया था। ठीक उसी तरह इस वर्ष भी मार्च के अंतिम सप्ताह में ही वर्ल्ड कप 2015 का फाइनल मैच मेलबर्न में ही खेला जाएगा।
इस संयोग को पढ़कर तो आप चकित हो जाएंगे
तीसरा और अंतिम संयोग सुनकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। 1992 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाज वकार युनूस को पहले टॉप 15 में जगह दी गई थी।
लेकिन वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले वकार अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर टीम में वसीम अकरम को जगह दी गई थी।
इस साल भी ठीक ऐसा ही हुआ है। वर्ल्ड कप 2015 में पाक टीम के टॉप 15 में तेज गेंदबाज जुनैद खान को टीम में जगह मिली थी। लेकिन वह भी अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। उनके स्थान पर दूसरे तेज गेंदबाज राहत अली को टीम में जगह दी गई है।