फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Thisara Perera replace upul tharanga as captain of sri lanka

वनडे में टीम इंडिया को हराने के लिए सनथ जयसूर्या ने चली ये नई चाल

Wed, 29 Nov 2017 02:36 PM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Wed, 29 Nov 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Thisara Perera replace upul tharanga as captain of sri lanka
सनथ जयसूर्या - फोटो : Cricket SL
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर थिसारा परेरा को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने कप्तान नियुक्त किया है। परेरा से पहले वनडे की कप्तानी उपुल थरंगा संभाल रहे थे, लेकिन थरंगा को भारत के हाथों मिली 5-0 की हार की वजह से कप्तानी छीन ली गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया ने इसी साल जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौर पर खेली गई वनडे सीरीज में 5-0 की करारी शिकस्त दी थी। 

मौजूदा श्रीलंका टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर एंजीलो मैथ्यूज हैं, लेकिन वो अपनी चोट के कारण परेशान रहते हैं, ऐसे में उनको कप्तान नहीं बनाया गया।हालांकि उन्होंने पिछले साल भी  कप्तानी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता और पूर्व लंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने हर प्रारूप के लिए अलग कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन


परेरा को इसी साल पाकिस्तान के दौरे पर श्रीलंका का टी20 कप्तान बनाया गया था। इस दौरे पर सुरक्षा करणों से उपुल थरंगा समेत लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला और चमारा कपुगेदरा ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से माना कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed