{"_id":"5f5c29302d20244f5e755b66","slug":"this-time-the-ipl-2020-hero-cricketer-will-be-on-the-radar-of-nada","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर होंगे नाडा के राडार पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर होंगे नाडा के राडार पर
Sat, 12 Sep 2020 07:20 AM IST
Jeet Kumar
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार आईपीएल के हीरो क्रिकेटर नाडा के राडार पर रहेंगे। नाडा ने बीसीसीआई के साथ मिलकर फैसला लिया है कि पूरे आईपीएल में लिए जाने वाले कुल 50 सैंपलों में से 30 सैंपल आउट ऑफ कंपटीशन लिए जाएंगे। ये 30 सैंपल उन क्रिकेटरों के लिए जाएंगे जो आईपीएल में धमाल मचा रहे होंगे। सिर्फ 20 डोप सैंपल आईपीएल में खेले जाने वाले मैचों के दौरान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मैंच के दौरान किन क्रिकेटरों का सैंपल लेना है। इसका फैसला लॉटरी के जरिए किया जाएगा। कुछ मैचों का चयन कर दोनों टीमों के एकदाश का नाम डालकर पर्ची निकाली जाएगी। दोनों टीमों के जिस एक-एक क्रिकेटर का नाम निकलेगा उसका डोप सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑरेंज, पर्पल कैप के दावेदार भी होंगे राडार पर
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने अमर उजाला खुलासा किया कि आउट ऑफ कंपटीशन सैंपलिंग के लिए बेहद आसान तरीका ढूंढा गया है। टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे क्रिकेटरों का उनकी प्रैक्टिस के दौरान सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
देखा जाएगा कि कौन से क्रिकेटर बल्लेबाजी और गेंदबाजी पायदान (ऑरेंज, पर्पल कैप) में ऊपर चल रहे हैं। साथ ही हैरतअंगेज प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के भी सैंपल लिए जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में इस तरह से 30 सैंपल लिए जाएंगे। वहीं 60 मैचों के दौरान 20 सैंपल लिए जाएंगे।
इसके लिए क्रिकेटर का चयन करने को लॉटरी का सहारा लिया जाएगा। हालांकि नाडा महानिदेशक इस बात से इंकार करते हैं कि इन कंपटीशन सैंपलों की संख्या काफी है। उनका कहना है कि इन सैंपलों से एंटी डोपिंग का उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल जाएगी। हालांकि पिछले कुछ आईपीएल में 100 से 120 तक सैंपल लिए गए हैं।
बार्सिलोना में टेस्टिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल
ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब क्रिकेटरों के सैंपलों को टेस्टिंग केलिए स्पेन की बार्सिलोना लैब भेजा जा रहा है। हालांकि नाडा चाहता था कि सैंपलों की टेस्टिंग दोहा लैब में हो, जो प्रति सैंपल 120 अमेरिकी डॉलर टेस्टिंग का खर्च लेती है, लेकिन नाडा इस बार आईपीएल में यूएई एंटी डोपिंग एजेंसी के साथ मिलकर सैंपलिंग को अंजाम दे रही है।
यूएई की टेसंर्टग के लिए करार दोहा के साथ न होकर बार्सिलोना के साथ है। हालांकि टेस्टिंग, सैंपलिंग, स्थानीय ट्रेवलिंग का सारा खर्च बीसीसीआई वहन करेगा। यही नहीं 14 दिनों के एकांतवास से बचने के लिए नाडा की टीम सीधे अबुधाबी न जाकर दुबई जाएगी। वहां उसे सात दिनों का एकांतवास बिताना होगा।