फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Third Match Named The Ruth Strauss Foundation Test, England will wear black lives matter logo

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी लगाएगी ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लोगो, तीसरे टेस्ट को दिया जाएगा खास नाम

Thu, 02 Jul 2020 09:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jul 2020 09:13 PM IST
सार

पिछले साल लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान लाल रंग में रंग गया था जिसमें चैरिटी के दौरान 28500 दर्शकों ने पांच लाख 50 हजार पौंड से अधिक राशि जुटाने में मदद की थी।

विज्ञापन
Third Match Named The Ruth Strauss Foundation Test, England will wear black lives matter logo
एंड्र्यू स्ट्रॉस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

वेस्टइंडीज की तरह इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी अगले हफ्ते शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान अपनी शर्ट पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लोगो लगाएगी। खिलाड़ी अपने कॉलर पर काले रंग की मुठ्ठी का लोगो लगाएंगे जिस पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लिखा होगा। इसे अलीशा होसाना ने डिजाइन किया है जो वैटफोर्ड सॉकर टीम के कप्तान ट्रॉय डीनी की प्रेमिका हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बयान में कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि अश्वेत समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई जाए और समानता और न्याय को लेकर जरूरी जागरूकता पैदा की जाए।’ उन्होंने कहा, ‘इस कार्य में इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रबंधन एकजुट है और जहां भी नस्लवादी पूर्वाग्रह मौजूद है उसे हटाने के उद्देश्य के पूर्ण समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच का इस्तेमाल करेंगे।’ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट बुधवार से साउथम्पटन में खेला जाएगा।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट को ‘द रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन टेस्ट’ नाम दिया जाएगा
जिन परिवारों में परिजन कैंसर के कारण संभावित मौत का सामना कर रहे हैं उनके समर्थन के लिए ऐसा किया गया है। खिलाड़ी इस दौरान विशेष रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन ब्रांडेड टेस्ट शर्ट और लाल कैप पहनेंगे जो खेल शुरू होने से पहले उन्हें दी जाएगी। इस साल 25 जुलाई को #रेडफोररुथ दिवस के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में विज्ञापनों को लाल रंग दिया जाएगा जिसमें स्टंप्स और बाउंड्री बोर्ड भी शामिल हैं।इस दौरान जुटाई जाने वाली धनराशि रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन को दी जाएगी जो कैंसर से परिजनों की संभावित मौत का सामना कर रहे परिवारों का समर्थन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रॉस की पत्नी की याद में
धूम्रपान के बिना फेफड़ों के कैंसर के लिए जरूरी अनुसंधान में मदद करती है। इस फाउंडेशन का गठन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने अपनी पत्नी की याद में किया है जिनका 2018 में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया था। स्ट्रॉस ने कहा, 'पिछले साल क्रिकेट परिवार से मिले समर्थन से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन के समर्थन में दूसरे साल भी क्रिकेट रेड फोर रुथ के लिए उदारता और सामुदायिक भावना बरकरार रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed