फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   There is no short cut in MS Dhoni’s leadership says Balaji

'धोनी हमेशा समर्थन करने वाले कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में कोई 'शॉर्ट कट' नहीं हैं'

Wed, 12 Aug 2020 10:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Aug 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
There is no short cut in MS Dhoni’s leadership says Balaji
लक्ष्मीपति बालाजी - फोटो : सोशल मीडिया

 

विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कोच एल बालाजी ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम में कई खिलाड़ी 30 साल से ऊपर की उम्र के हैं, लेकिन यह उनके लिए नुकसानदेह नहीं बल्कि फायदेमंद ही साबित होगा। कोरोना वायरस के कारण लंबे ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीमें 13वें चरण की तैयारी में जुटी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (39 वर्ष) आगामी आईपीएल चरण में तीन बार की विजेता सीएसके की अगुआई करने को तैयार हैं, जिसका आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। यह पूछने पर कि क्या सीनियर खिलाड़ियों को लय में आने में मुश्किल होगी तो बालाजी ने इससे इनकार करते हुए पीटीआई से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह इतना मुश्किल होगा क्योंकि आपने पूरी जिंदगी यह खेल खेला है। इतने साल से इस खेल को समझते हो, जो सर्वश्रेष्ठ वापसी के लिए काम आएगा। अनुभव निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगा। यह आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में साबित हो चुका है।'

विज्ञापन


कप्तान के अलावा फ्रेंचाइजी में शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। बालाजी ने कहा कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक प्रक्रिया का पालन करते हैं, जिसमें वह बदलाव और बाहर करने के बजाय मौका और 'एक्सपोजर' देने में भरोसा करते हैं। धोनी हमेशा समर्थन करने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में कोई 'शॉर्ट कट' नहीं हैं, लेकिन बदलाव और बाहर करने के बजाय मौका देने और 'एक्सपोजर' में भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई जाने से पहले फ्रेंचाइजी ने 16 अगस्त से एक संक्षिप्त शिविर की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, 'हां, अगर सबकुछ योजना के अनुरूप होता है तो हम 16 अगस्त से एक शिविर शुरू करेंगे। यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed