{"_id":"61ba2de228a1d772431f513c","slug":"the-ashes-pink-ball-test-between-australia-and-england-from-today-warner-declared-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट आज से, वार्नर फिट घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट आज से, वार्नर फिट घोषित
Thu, 16 Dec 2021 12:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:11 AM IST
सार
एडीलेड में अभ्यास के दौरान वॉर्नर असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें हालांकि अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। मैच से पहले वार्नर को फिट घोषित कर दिया गया है और वह ओपनिंग करते दिखेंगे।
विज्ञापन
एशेज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई टीम ओपनर डेविड वॉर्नर की फिटनेस को लेकर बनी चिंता के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में गुलाबी गेंद के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आठ दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेले हैं और सभी जीते हैं।
वहीं इंग्लैंड ने गुलाबी गेंद से जो चार मैच खेले हैं उनमें से एक में जीता है। यह जीत उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में घरेलू मैदान पर हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया था। वह इस मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए हालांकि वॉर्नर की फिटनेस चिंता का विषय है जिन्होंने पहले मैच में कुछ जीवनदान मिलने के बाद 94 रन बनाए थे। इस दौरान दो बार उनकी पसलियों पर चोट लगी थी। वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे थे।
विज्ञापन
एडीलेड में अभ्यास के दौरान वॉर्नर असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें हालांकि अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। मैच से पहले वार्नर को फिट घोषित कर दिया गया है और वह ओपनिंग करते दिखेंगे। कप्तान पैट कमिंस पिछले मैच के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।