फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   test match between India and New Zealand

दो शतकों ने न्यूजीलैंड को दिया सहारा

Thu, 06 Feb 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
test match between India and New Zealand

भारत और न्यूजीलैड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है जिसमें मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन वह दो शतकों के दम पर संभल गई।

विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 329 रन बना लिए थे। कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (143) और कोरी एंडरसन (42) क्रीज पर जमे हुए थे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हो चुकी है। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


इससे पहले केन विलियम्सन (113) और मैकुलम ने चौथे विकेट के लिए महज 51 ओवर में 222 रनों की साझेदारी की थी। केन विलियम्सन को टी-ब्रेक के बाद जहीर खान ने आउट कराया। भारत की ओर से जहीर खान और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस फिर धोनी ने जीता
विलियम्सन ने भारत के खिलाफ लगातार छठे मैच में पचास से ज्यादा की पारी खेली जिसमें यह उनका पहली शतकीय पारी है। विलियम्सन ने 113 रनों की अपनी शतकीय पारी में 10 चौके और दो छक्के भी लगाए।

इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए भारत को शानदार शुरुआत भी दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों ने महज 30 रन के अंदर तीन विकेट झटक लिए। इशांत शर्मा ने दो और जहीर खान ने एक सफलता हासिल की।

इशांत ने कीवी टीम को पहला झटका 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया जब हैमिश रदरफोर्ड (6) अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे।

इसके बाद जहीर ने पीटर फुल्टन (13) को और इशांत ने रॉस टेलर (3) को पवेलियन की राह दिखाई थी।

भारत कोई टेस्ट नहीं गंवाया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के उसी ईडन पार्क पर खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने कोई टेस्ट नहीं गंवाया है।

न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने जो पांच टेस्ट जीते हैं उनमें से दो बार उसे इसी मैदान पर जीत नसीब हुई है। टीम इंडिया ने ईडन पार्क में चार टेस्ट खेले हैं जिनमें से दो जीते हैं जबकि दो ड्रॉ रहे।


टीम इंडिया ने 1968 में न्यूजीलैंड को 272 रन से और 1976 में आठ विकेट से शिकस्त दी थी। 1981 और 1990 में दोनों टीमों के बीच यहां खेले गए टेस्ट ड्रॉ रहे थे। यानी दोनों टीमें 24 साल बाद इस मैदान में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed