{"_id":"f91b8150-4941-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tendulkar-out-of-top-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन टॉप-20 से बाहर, विराट चार स्थान ऊपर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन टॉप-20 से बाहर, विराट चार स्थान ऊपर
दुबई/एजेंसी
Updated Wed, 19 Dec 2012 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरिअर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे सचिन तेंदुलकर ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीन स्थान लुढ़ककर 22वें नंबर पर खिसक गए हैं। हालांकि सचिन अब भी भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। नागपुर टेस्ट में शतक जड़ने वाले विराट कोहली चार स्थान ऊपर चढ़कर 37वें पायदान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
स्पिनर आर अश्विन भी दो स्थान के फायदे के साथ 20वें पायदान पर काबिज हो गए। लेकिन प्रज्ञान ओझा चार स्थान लुढ़कर नौवें नंबर पर चले गए हैं। ओपनर वीरेंद्र सहवाग दो और चेतेश्वर पुजारा एक-एक स्थान फिसलकर क्रमश 25वें और 26वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल से शीर्ष स्थान छीन लिया है। हाशिम अमला तीसरे, एलिस्टर कुक चौथे और कुमार संगकारा पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन टॉप पर और उनके हमवतन वेरनन फिलेंडर दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सईद अजमल तीसरे नंबर पर हैं। आलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में छठवें नंबर पर काबिज अश्विन शीर्ष दस में शुमार अकेले भारतीय हैं। दक्षिण अफ्रीका के जाक कालिस टॉप पर हैं।
विज्ञापन