{"_id":"ee7c2968-cddd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tendulkar-could-play-for-mumbai-indians-in-clt20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जलवा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस लीग में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जलवा!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल से संन्यास ले चुके सचिन तेंदुलकर भारत में सितंबर-अक्टूबर में होने वाली चैंपियंस लीग में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज बल्लेबाज के विश्वस्तरीय टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है।
अपनी टीम के खिताब जीतने के तुरंत बाद ही सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की दी थी।
चैंपियंस लीग 17 सितंबर से 6 अक्टूबर तक भारत में खेली जाएगी।
अधिकारी ने आगे कहा कि इस बार यह टूर्नामेंट भारत में हो रहा है। इसलिए मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने तेंदुलकर से अनुरोध किया है कि कम से कम इस टूर्नामेंट में खेलने का विचार बनाए।
देशभर में तेंदुलकर और मुंबई इंडियंस के ढेरों प्रशंसक हैं और उनकी उपस्थिति टीम के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी।
सचिन तेंदुलकर आईपीएल से पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
हालांकि यह अभी तय नहीं है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रिकी पोंटिंग को चैंपियंस लीग में खेलने के लिए बुलाया जाएगा या नहीं। पोंटिंग ने आईपीएल में महज छह मैच खेले थे।
विज्ञापन
एक अन्य सीनियर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी आईपीएल के बाद इस टूर्नामेंट से संन्यास ले लिया है। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। और
यह टीम भी चैंपियंस लीग में भाग लेगी।