फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tendulkar bowled 53th time andersen made ??a record

53वीं बार बोल्ड हुए सचिन, एंडरसन ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 14 Dec 2012 09:24 PM IST
नागपुर/एजेंसी
नागपुर/एजेंसी Updated Fri, 14 Dec 2012 09:24 PM IST
विज्ञापन
tendulkar bowled 53th time andersen made ??a record
सचिन तेंदुलकर का बोल्ड होने का सिलसिला नागपुर में चौथे और अंतिम टेस्ट में भी बरकरार रहा। सचिन 194 मैचों के अपने टेस्ट कैरियर में 53वीं बार बोल्ड हुए हैं। इस बार भी उनको तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। एंडरसन ने इस तरह सचिन को नौंवी बार आउट कर भारतीय बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


एंडरसन ने 14 टेस्ट में नौवीं बार सचिन को आउट किया है। इस तरह वह सचिन को सर्वाधिक बार आउट करने के मामले में श्रीलंका के आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ा जिन्होंने सचिन को 19 टेस्ट में आठ बार आउट किया था। सचिन के लिए पिछली नौ पारियों में यह पांचवां मौका है जब वह बोल्ड हुए।

विज्ञापन


गंभीर ने पूरे किए 4000 टेस्ट रन
टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के 12वें बल्लेबाज हैं। दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी में अपना 16वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए। गंभीर अपने 54वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। गंभीर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2004 में अपना टेस्ट कैरियर शुरू किया था। उनके खाते में 53 टेस्ट मैच में नौ शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed