{"_id":"67094aca4f43f125cc0d9ffe","slug":"telangana-police-first-gave-information-about-making-mohammed-siraj-a-dsp-deleted-tweet-after-some-time-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Siraj: तेलंगाना पुलिस ने पहले दी सिराज को डीएसपी बनाने की जानकारी, कुछ देर बाद डिलीट किया ट्वीट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammed Siraj: तेलंगाना पुलिस ने पहले दी सिराज को डीएसपी बनाने की जानकारी, कुछ देर बाद डिलीट किया ट्वीट
Fri, 11 Oct 2024 09:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:27 PM IST
सार
भारत को विश्व कप विजेता बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे सिराज को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने दोनों टेस्ट मुकाबलों में चार विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : @mdsirajofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि घातक गेंदबाज को तेलंगाना का डीएसपी नियुक्त किया गया है। हालांकि, अब तक खिलाड़ी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : BCCI
बता दें कि शुक्रवार को तकरीबन पांच बजे तेलंगाना पुलिस की तरफ से एक ट्वीट किया गया था, जिसमें सिराज को डीएसपी बनाए जाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। इसमें सिराज को तेलंगाना पुलिस के अधिकारियों के साथ देखा जा सकता है। इसमें तेलंगाना पुलिस की तरफ से लिखा गया- "भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को तेलंगाना का डीएसपी नियुक्त किया गया है, जो उनकी क्रिकेट उपलब्धियों और राज्य के प्रति समर्पण को सम्मानित करता है। वह इस नई भूमिका के साथ कई लोगों को प्रेरित करते हुए अपना क्रिकेट करियर जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : @BCCI
भारत को विश्व कप विजेता बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे सिराज को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने दोनों टेस्ट मुकाबलों में चार विकेट चटकाए थे। भारत ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।