फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list

Team India: भारत से पहले श्रीलंका ने एक साल में बनाए थे सात कप्तान, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड भी ज्यादा पीछे नहीं

Fri, 22 Jul 2022 12:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 12:42 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में टॉस के लिए उतरते ही शिखर धवन इस साल भारत की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी बनेंगे। इसके साथ ही टीम इंडिया एक साल में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने के मामले में श्रीलंका की बराबरी कर लेगी। 
 

विज्ञापन
teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list
भारतीय कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में शिखर धवन को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। पहले वनडे में टॉस के लिए उतरते ही धवन इस साल भारत की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही टीम इंडिया एक साल में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने के मामले में श्रीलंका की बराबरी कर लेगी। धवन इससे पहले श्रीलंका दौरे में भारत के कप्तान रह चुके हैं, लेकिन इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार वो बतौर कप्तान नजर आएंगे। 
विज्ञापन


भारतीय टीम इस साल छह खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में आजमा चुकी है। वहीं, श्रीलंका ने भी 2017 में ऐसा किया था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी छह-छह खिलाड़ियों को एक साल के अंदर कप्तान बना चुके हैं।
विज्ञापन

राहुल से शुरुआत और धवन तक पहुंचे

teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list
शिखर धवन और राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI
इस साल भारत के पहले मैच में लोकेश राहुल ने कप्तानी की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में नियमित कप्तान विराट चोटिल थे और राहुल ने टीम की कमान संभाली। अगले मैच में विराट वापस आए, लेकिन यह टेस्ट खत्म होते ही कप्तानी छोड़ दी। वनडे सीरीज में राहुल कप्तान रहे। इसके बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने कप्तानी की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में राहुल को कप्तान बनाया गया, लेकिन वो चोटिल हो गए और पंत ने भारत की कप्तानी की। 

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। वो इस साल भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत ने जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया और अब शिखर धवन वेस्टइंडीज सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। 

2017 में श्रीलंका भी आजमा चुका है सात कप्तान

teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : social media
साल 2017 में श्रीलंका पहली टीम बनी थी, जिसने एक साल में सात कप्तान बनाए थे। खास बात यह है कि भारत की श्रीलंका ने भी साल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका दौरे से की थी। उस समय एंजेलो मैथ्यूज टीम के कप्तान थे। दो टेस्ट और दो टी20 मैच में कप्तानी करने के बाद वो हैम्सट्रिंग की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए। इसके बाद टी20 में दिनेश चांडीमल और वनडे में उपुल थरंगा ने कप्तानी की। वहीं, टेस्ट में रंगना हेराथ को श्रीलंका की कमान दी गई। 

मैथ्यूज कप्तान के रूप में वापस आए, लेकिन श्रीलंकाई टीम अपने घर में जिम्बाब्वे से सीरीज हारी और मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ दी। आगे चलकर लसिथ मलिंगा और चमारा कपूगेदरा ने भी श्रीलंका की कप्तानी की। इसके बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया और सीनियर खिलाड़ियों ने इस दौरे में जाने से मना कर दिया। ऐसे में थिसारा परेरा को कप्तान बनाया गया और वो 2017 में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

2001 में जिम्बाब्वे ने बनाए छह कप्तान

teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : file
साल 2001 में जिम्बाब्वे की टीम ने छह खिलाड़ियों को कप्तान बनाया था। शुरुआत के छह महीनों में हेथ स्ट्रेक टीम के कप्तान थे। इसके बाद टीम विवादों में फंसी और ग्रांट फ्लॉवर ने भारत के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मैच में कप्तानी की। इसके बाद गाय विटल ने भी कप्तानी की। आगे चलकर ब्रायन मर्फी, एलिएस्टर कैंपबेल और स्टुअर्ट कार्लिसले भी जिम्बाब्वे के कप्तान बने। 

2011 में इंग्लैंड के भी छह कप्तान

teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list
इयान बेल और एलिस्टेयर कुक - फोटो : पीटीआई
साल 2011 की शुरुआत में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया जाकर एशेज सीरीज जीती थी। इस समय एंड्यू स्ट्रॉस टीम के कप्तान थे। वहीं, टी20 में पॉल कलिंगवुड टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, 2011 विश्व कप में इंग्लैंड फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया और स्ट्रॉस ने कप्तानी छोड़ दी। यहीं से चयनकर्ताओं ने टेस्ट और एकदिवसीय फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाने की शुरुआत की। एलिएस्टर कुक को वनडे और स्टुअर्ट ब्रॉड को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। इसके बाद इयोन मॉर्गन और ग्रीम स्वान ने भी इंग्लैंड की कप्तानी की। 

2021 में ऑस्ट्रेलिया ने भी बनाए छह कप्तान

teams with most captains in a year Sri lanka and india on top Australia and England in list
नाथन लियोन, टिम पेन और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 की शुरुआत में टिम पेन ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन सहकर्मी के साथ अश्लील बातों का चिट्ठा खुलने के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। कमिंस कोरोना के संपर्क में आए तो स्मिथ ने कप्तानी की। वहीं, वनडे में एरोन फिंच की गैरमौजूदगी में एलेक्स कैरी को कप्तान बनाया गया। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मैथ्यू वेड टीम के कप्तान थे। हालांकि, टी20 विश्व कप में फिंच ने कमान संभाली और चैंपियन भी बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed