{"_id":"59d13aeb4f1c1bc0538b53a5","slug":"teamindia-for-three-match-t20i-series-against-australia-announced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हुई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हुई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:48 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट और वनडे में नंबर वन का ताज हासिल कर चुकी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर को तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। वनडे में कंगारुओं के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल करने के बाद चयनकर्ताओं ने देर रात टीम की घोषणा की। वनडे के लिए घोषित टीम में बड़े बदलाव किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हुई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी
उमेश यादव
- फोटो : SOCIAL MEDIA
चयनकर्ताओं ने उमेश यादव और मोहम्मद शमी की अनदेखी करते हुए एक बार फिर आशीष नेहरा को टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार 4 अर्धशतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल नहीं किया गया है।पारिवारिक कारणों से श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे और टी-20 के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के 3 मैचों से नाम वापस लेने वाले शिखर धवन की टीम में वापसी हुई है।
TEAM: Kohli (Capt),Rohit (VC), Shikhar, Rahul, Pandey, Jadhav, Dinesh Karthik, MSD(wk), Hardik, Kuldeep, Chahal, Bumrah, Bhuvi, Nehra, Axar. https://t.co/uoeu1UzDny
— BCCI (@BCCI) October 1, 2017
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हुई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका न मिलने के बाद रविंद्र जडेजा को टी-20 टीम में भी जगह नहीं दी गई है। उनके अलावा टीम में लंबे समय से वापसी की बाट जोह रहे सुरेश रैना और युवराज सिंह को भी चयनकर्ताओं ने नजर अंदाज कर दिया। वहीं दिनेश कार्तिक की टीम में एक बार फिर शामिल किया गया है। वो टीम में धोनी की जगह रिजर्व विकेट कीपर की भूमिका भी अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हुई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी
केएल राहुल
- फोटो : getty
श्रीलंका दौरे में वनडे सीरीज में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को एक बार फिर टीम में बरकरार रखा गया है। राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। यदि टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी उतरती है तो राहुल के लिए अंतिम ग्यारह में जगह बना पाना आसान नहीं होगा। कुछ ऐसी स्थिति दिनेश कार्तिक के साथ भी हो सकती है जो चैंपियंस ट्रॉफी से बेरंग भारत वापस लौट आए थे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हुई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी
अक्षर पटेल
- फोटो : Getty
टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा(उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, अक्षर पटेल