फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias predicted eleven against ireland in first t20i

IREvIND: आयरलैंड के खिलाफ इन 11 जांबाजों के साथ मैदान संभाल सकती है टीम इंडिया

Wed, 27 Jun 2018 04:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
team indias predicted eleven against ireland in first t20i
टीम इंडिया

टीम इंडिया अपने इंग्लैंड दौरे की तैयारी आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच के साथ करेगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की कोशिश वहां की परिस्थितियों में खुद को जल्दी ढालते हुए सफलता का स्वाद चखने की होगी। टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को शाम 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। 

विज्ञापन


आयरलैंड के पास टी-20 प्रारूप के कई खिलाड़ी अच्छे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के पास तैयारी करने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। 'मेन इन ब्लू' आयरलैंड को बिलकुल भी हल्के में नहीं ले सकती और इसे ध्यान में रखते हुए वह बुधवार को इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकती है:

विज्ञापन

ओपनर्स - इस जोड़ी को मिला मौका तो धाकड़ बल्लेबाज को लग सकता है करारा झटका

team indias predicted eleven against ireland in first t20i
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले उन्हें फॉर्म में लौटने की जरूरत है। आयरलैंड का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ नहीं है और ऐसे में हिटमैन के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का सबसे शानदार मौका है। फैंस यह अच्छे से जानते हैं कि एक बार रोहित का बल्ला चला तो फिर विरोधी टीम की खैर नहीं।

वहीं शिखर धवन के बल्ले ने आईपीएल में जमकर रन बरसाए आाार वह इसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगे। धवन ने पहले इंग्लैंड में भी शानदार प्रदर्शन किया है और इससे भी उन्हें मदद मिलने की संभावना है।

हालांकि, रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी से सबसे बड़ा झटका केएल राहुल को लग सकता है। राहुल ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन रोहित-शिखर की स्थापित जोड़ी के कारण उन्हें मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

मिडिल ऑर्डर - विराट कोहली, सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक

team indias predicted eleven against ireland in first t20i
सुरेश रैना

कप्तान विराट कोहली गले में चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और वह एक बार फिर रन बरसाने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया की रनमशीन ने चोट के कारण काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और आयरलैंड के खिलाफ अपने इस टैग को साबित करने की कोशिश करेंगे।

वहीं सुरेश रैना के पास टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित करने का यह आखिरी मौका हो सकता है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रैना की लंबे समय के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और वह इस मौके को दोनों हाथों से लपकने की कोशिश करेंगे। बहरहाल, रैना हमेशा से शॉर्ट गेंदों पर संघर्ष करते आए हैं और आयरिश गेंदबाज उनकी इस कमी का फायदा उठा सकते हैं।

इसके अलावा दिनेश कार्तिक पर मिडिल ऑर्डर की बड़ी जिम्मेदारी होगी। कार्तिक ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और फिलहाल वह टीम इंडिया के स्थायी बल्लेबाजों में से एक हैं। कार्तिक ने निदाहास टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में छक्का जड़कर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। टीम इंडिया को उनसे इसी तरह के करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन

ऑलराउंडर और विकेटकीपर - हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी

team indias predicted eleven against ireland in first t20i
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

एमएस धोनी के शानदार फॉर्म की झलक आईपीएल 2018 में देखने को मिली और टीम इंडिया को उनसे एक बार फिर इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। माही अपने दम पर टीम को मैच जिताना जानते हैं। विराट कोहली को धोनी से आतिशि बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। खैर धोनी की विकेटकीपिंग के बारे में कुछ कहना भी सही नहीं। वह इस मामले में सर्वश्रेष्ठ हैं और आयरिश बल्लेबाज गेंदबाज से ज्यादा विकेटकीपर से घबराकर खेलते दिख सकते हैं। यही धोनी की ताकत है।

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपयोगी ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर पांड्या से काफी उम्मीदें हैं और उन पर इसे सच साबित करने का दबाव रहेगा। हालांकि, आईपीएल में पांड्या का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा, लेकिन उनकी क्षमता से हर कोई परिचित है और टीम इंडिया को उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

स्पिनर्स - कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

team indias predicted eleven against ireland in first t20i
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एक बार फिर अपनी फिरकी से विरोधी टीम के लिए मुसीबत खड़ी करने की कोशिश करेगी। पिछले कुछ समय से यादव और चहल की जोड़ी विरोधी खेमे के लिए बड़ा खतरा साबित हुई है। दोनों ही विकेट लेने के इरादे से गेंदबाजी करते हैं, जिससे टीम इंडिया का बड़ा फायदा मिलता है।

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कोशिश आयरलैंड को बीच के ओवरों में क्रीज पर जमने देने का नहीं होगा। दोनों ही मध्य ओवरों में विकेट निकालकर टीम इंडिया को फायदा दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

तेज गेंदबाज - भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह

team indias predicted eleven against ireland in first t20i
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज हैं और दोनों ही आयरलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करना चाहेंगे। आईपीएल में बुमराह थोड़े संघर्ष करते जरूर दिखे, लेकिन वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर गेंदबाजों में से एक हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार भी शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना जानते हैं जबकि अंतिम ओवरों में उनकी गेंदों पर रन बनाना मुश्किल है। यह दोनों ही गेंदबाज आयरलैंड के बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी रहते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।

नोट :  टीम इंडिया की अंतिम एकादश का पता मैच शुरू होने से पहले ही पता चलेगा। हमने टीम इंडिया की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए एकादश का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed