फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsWI: दो साल बाद शमी की वापसी, निर्णायक मैच में विराट ने इन 11 खिलाड़ियों पर लगाया दांव 

Wed, 11 Dec 2019 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Team indias playing xi against west indies in 3rd and final t20 at wankhede
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। विराट की अगुवाई में जहां टीम इंडिया ने पहला मैच जीता था वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी थी। ऐसे में तीसरे और आखिरी मुकाबले में विराट ने दो बदलाव के साथ इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।


 

Team indias playing xi against west indies in 3rd and final t20 at wankhede
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स
रोहित शर्मा सीरीज में अभी अपनी लय में नजर नहीं आए हैं लेकिन अपने घरेलू मैदान और आईपीएल की पसंदीदा ग्राउंड पर उनसे काफी उम्मीदें होंगी। उनके साथ केएल राहुल ही सलामी बल्लेबाजी करंगे।
 

Team indias playing xi against west indies in 3rd and final t20 at wankhede
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर ही रहेगी। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि पिछले दो मैचों में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team indias playing xi against west indies in 3rd and final t20 at wankhede
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर/ऑलराउंडर
विकेटकीपर की भूमिका पंत अदा करेंगे। दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत कुछ रंग में नजर आए थे और 22 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दूसरे मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।

विज्ञापन
Team indias playing xi against west indies in 3rd and final t20 at wankhede
मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

गेंदबाजी 
दो साल बाद तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी की टी-20 क्रिकेट में वापसी हुई है। बता दें कि शमी ने नौ जुलाई 2017 को खेला था। सीरीज के दोनों मुकाबले में टीम की गेंदबाजी निराशाजनक रही है खासकर तेज गेंदबाजों ने काफी निराश किया है। भुवनेश्वर कुमार जहां अभी तक एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं वहीं दीपक चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप को शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed