{"_id":"5a1fff434f1c1b8e698befe3","slug":"team-indias-opener-shikhar-dhawan-misbehaves-with-his-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गब्बर' बन गए शिखर धवन, अपने फैन से की बदसलूकी, वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'गब्बर' बन गए शिखर धवन, अपने फैन से की बदसलूकी, वीडियो वायरल
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अपने फैन के साथ बदसलूकी की। 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन इस समय अपने गृहनगर दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलने के लिए मौजूद हैं।
धवन ने निजी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, गब्बर का अपने फैंस के प्रति बर्ताव अच्छा नहीं रहा और हो सकता है कि इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना झेलना पड़े।
अधिकांश देखने को मिला है कि शिखर धवन अच्छे मूड में रहते हैं और बहुत ही कम गुस्सा या नाराज होते हैं। वो विरोधी टीम के क्रिकेटरों को स्लेजिंग भी नहीं करते और अपना क्रिकेट काफी एन्जॉय करते दिखते हैं। धवन अपनी बल्लेबाजी का भी आनंद उठा रहे हैं और इस साल उन्होंने ढेरो रन बनाए हैं। बहरहाल, यह विवाद धवन का ध्यान न भटकाए और ऐसी उम्मीद है कि वो जल्द ही अपनी सफाई पेश करेंगे।
विज्ञापन
शिखर धवन ने गुरुवार को अपने फैन के साथ बद्तमीजी की और उसे धक्का दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 31 वर्षीय धवन दिल्ली में एक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे जहां फैंस अपने हीरो की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। हालांकि, धवन अपना आपा खो बैठे और उनको धक्का दिया, जो उनके साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।
क्रिकेटर ने इवेंट के दौरान इस बारे में कोई बात नहीं की, लेकिन उनके फैंस को जरूर निराशा हुई। वहीं धवन जल्द ही इस घटना को भूलकर श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीसरे टेस्ट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में तीसरा व अंतिम टेस्ट 2 दिसंबर से शुरू होगा।
वीडियो साभार: इंडिया टीवी