फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias opener shikhar dhawan misbehaves with his fan

'गब्बर' बन गए शिखर धवन, अपने फैन से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Sat, 02 Dec 2017 12:11 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 02 Dec 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
team indias opener shikhar dhawan misbehaves with his fan
शिखर धवन - फोटो : twitter
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अपने फैन के साथ बदसलूकी की। 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन इस समय अपने गृहनगर दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलने के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन


धवन ने निजी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, गब्बर का अपने फैंस के प्रति बर्ताव अच्छा नहीं रहा और हो सकता है कि इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना झेलना पड़े।
विज्ञापन


अधिकांश देखने को मिला है कि शिखर धवन अच्छे मूड में रहते हैं और बहुत ही कम गुस्सा या नाराज होते हैं। वो विरोधी टीम के क्रिकेटरों को स्लेजिंग भी नहीं करते और अपना क्रिकेट काफी एन्जॉय करते दिखते हैं। धवन अपनी बल्लेबाजी का भी आनंद उठा रहे हैं और इस साल उन्होंने ढेरो रन बनाए हैं। बहरहाल, यह विवाद धवन का ध्यान न भटकाए और ऐसी उम्मीद है कि वो जल्द ही अपनी सफाई पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर धवन ने गुरुवार को अपने फैन के साथ बद्तमीजी की और उसे धक्का दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 31 वर्षीय धवन दिल्ली में एक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे जहां फैंस अपने हीरो की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। हालांकि, धवन अपना आपा खो बैठे और उनको धक्का दिया, जो उनके साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।


क्रिकेटर ने इवेंट के दौरान इस बारे में कोई बात नहीं की, लेकिन उनके फैंस को जरूर निराशा हुई। वहीं धवन जल्द ही इस घटना को भूलकर श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीसरे टेस्ट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में तीसरा व अंतिम टेस्ट 2 दिसंबर से शुरू होगा।



वीडियो साभार: इंडिया टीवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed