फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias cricketers salary may hike upto 100 percent

टीम इंडिया के क्रिकेटरों पर लक्ष्मी देवी मेहरबान, दोगुनी होगी सैलरी

Fri, 15 Dec 2017 01:13 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
team indias cricketers salary may hike upto 100 percent
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

टीम इंडिया के क्रिकेटरों के 'अच्छे दिन' आने वाले हैं। आगामी सीजन में टीम इंडिया के क्रिकेटरों और घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी डबल हो सकती है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासक समिति (सीओए) एक फॉर्मूले पर काम कर रही है, जिसमें 180 करोड़ रुपए की मौजूदा रकम में 200 करोड़ जोड़ सकते हैं ताकि अगले सीजन में खिलाड़ियों की सैलरी में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन


सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीओए सीनियर और जूनियर टीमों की सैलरी बढ़ाने के लिए नए फॉर्मूले पर काम कर रही है। यह फॉर्मूला बीसीसीआई की महा इकाई के सामने बहाली के लिए दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने के लिए दमदार प्रेजेंटेशन दिया था, जो उनका मानना है कि लंबे समय से बाकी है।

नए फॉर्मूले से सैलरी में इतने रुपए का होगा इजाफा

team indias cricketers salary may hike upto 100 percent
विराट कोहली

मौजूदा प्रबंध के मुताबिक बीसीसीआई के वार्षिक राजस्व के 26 प्रतिशत को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें 13 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया जाता है, जबकि 10.6 प्रतिशत घरेलू क्रिकेटरों में वितरित किया जाता है। बाकी की राशि महिला और जूनियर क्रिकेटरों में बांटी जाती है।

हालांकि, क्रिकेटरों की इन श्रेणियों में बदलाव होना लगभग तय है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने साल 2017 में 46 मैच में 5.51 करोड़ रुपए कमाए, लेकिन  नए फॉर्मूले के लागू होने पर उन्हें बीसीसीआई की उपलब्धियों के लिहाज से साल के 10 करोड़ रुपए से अधिक मिल सकते हैं।

यह भी सही है कि कोहली की आईपीएल और निजी इंडोर्समेंट्स से ज्यादा कमाई होती है। इसी प्रकार रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर को सालाना 12 से 15 लाख रुपए मिलते थे, नए फॉर्मूले के लागू होने से उन्हें 30 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।

बोर्ड अधिकारियों ने बताए हैं अलग-अलग कारण

team indias cricketers salary may hike upto 100 percent
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF

सीओए से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, 'सीनियर क्रिकेटरों की सैलरी में 100 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है और डोमेस्टिक खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा किया जाना लगभग तय है।' वहीं बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'चूकि ये क्रिकेटर्स बीसीसीआई के राजस्व का कारण हैं, तो क्या बोर्ड इनकी सैलरी में 200 करोड़ रुपए नहीं जोड़ सकता?'

सूत्रों की माने तो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने डोमेस्टिक खिलाड़ियों की सैलरी में इजाफा करने की बात सोमवार को बीसीसीआई की एसजीएम में की थी। यह भी खुलासा हुआ है कि नए फॉर्मूले से बीसीसीआई के राज्य इकाई के 70 प्रतिशत शेयर को कोई नुकसान नहीं होगा। 

एक अधिकारी ने समझाया, 'ऐसा इसलिए नहीं होगा क्योंकि सीनियर टीम के भारतीय क्रिकेटरों को बीसीसीआई द्वारा दिखाए 26 प्रतिशत राजस्व की आधी रकम भी नहीं चुकाई जाती, जबकि उसके पास पैसों की कमी नहीं है। अब इसे इस तरह वितरित किया जाएगा ताकि डोमेस्टिक क्रिकेटरों की सैलरी में भी इजाफा हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed