{"_id":"58ea7c16-5744-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"team-indian-miss-responsibility-says-kapil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जिम्मेदारी याद नहीं भारतीयों को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपनी जिम्मेदारी याद नहीं भारतीयों को
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के लगातार लचर प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व कप 2011 में जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर फोकस खो बैठे और उन्हें अपनी जिम्मेदारी याद नहीं रही। कपिल ने कहा, ‘विश्व कप के बाद भारत का हर खिलाड़ी भूल गए हैं कि किसकी क्या जिम्मेदारी है। वे अपने आप में मस्त हो गए। क्रिकेट एक टीम गेम है। उन्हें एक टीम की तरह खेलना चाहिए। एक समय भारत नंबर वन टीम थी और उसे अपना यह स्तर बनाए रखना चाहिए था लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए।’
विज्ञापन