{"_id":"c669e256-54b3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-would-be-a-great-comeback-said-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम पर करें भरोसा, करेगी शानदार वापसी: सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम पर करें भरोसा, करेगी शानदार वापसी: सचिन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की शानदार वापसी का भरोसा जताया है। सचिन ने पत्रकारों से कहा कि, 'बेशक इस समय मैं टीम इंडिया के साथ नहीं हूं लेकिन मेरा दिल उनके साथ है और मुझे पूरा यकीन है कि वह शानदार वापसी करेगी।'
विज्ञापन
सचिन ने कहा, 'पिछले 23 वर्षों से मैं वन-डे टीम का हिस्सा था और यह एक यादगार सफर था। मैं उन सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं जो उतार-चढ़ाव के दौर में मेरे साथ रहे। मेरे लिये इसके बहुत मायने हैं।' तेंदुलकर ने कहा कि इस समय टीम को हमारे सहारे और दुआओं की जरूरत है, ताकि वह अच्छा प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। श्रंखला का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में 3 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन