फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India waits for terms and conditions for WTC final

क्रिकेट: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम को नियम और शर्तों का इंतजार

Thu, 20 May 2021 07:39 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 07:39 AM IST
सार

शर्तों में साउथम्पटन में खेले जाने वाले इस मुकाबले के ड्रा या टाई होने की स्थिति में क्या होगा? अगर मैच बारिश की भेंट चढ गया तो क्या होगा? जैसे कुछ सवालों का जवाब मिलेगा।
 

विज्ञापन
Team India waits for terms and conditions for WTC final
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक खेली जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से जारी होने वाली ‘प्लेइंग कंडिशंस (मैच से जुड़ी परिस्थितियो संबंधी नियम और शर्तों)’ का इंतजार कर रही है। उम्मीद है कि आईसीसी आने वाले कुछ दिनों में ‘प्लेइंग कंडिशंस’ को जारी करेगा।

विज्ञापन


भारतीय टीम के संपर्क में रहने वाले एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर एक एजेंसी से कहा कि यह एक और द्विपक्षीय श्रृंखला या टेस्ट मैच नहीं है, इसलिए हमें खेलने की विभिन्न स्थिति और उसके समाधान के बारे में जानने की जरूरत है। हम तीन बुनियादी चीजों के बारे में जानना चाहते है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैच ड्रा, टाई या दोनों टीमों के एक भी पारी के पूरा हुए बिना बारिश के कारण प्रभावित हुआ तो क्या होगा।

उन्होंने कहा कि आईसीसी आने वाले दिनों में प्लेइंग कंडिशंस को प्रकाशित करेगा। हम तारीख नहीं दे सकते लेकिन मुझे विश्वास है कि वे इसे जल्द ही भेज देंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट के दौरान साउथम्पटन में पृथकवास पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम अगले महीने की शुरुआत में लंदन पहुंचने के बाद, तुरंत साउथम्पटन के लिए रवाना होने की उम्मीद है। टीम एजियास बाउल में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान पृथकवास में होगी।

उन्होंन कहा कि हां, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम साउथम्पटन में होगी। हम उम्मीद करते हैं कि आईसीसी अगले कुछ दिनों में कड़े या हल्के पृथकवास को लेकर स्थिति साफ करेगा।

सूत्र ने कहा कि चूंकि यह आईसीसी का कार्यक्रम है, इसलिए अंतिम अधिसूचना उन्हीं की ओर से आने की जरूरत है।’’ भारतीय टीम अपने हल्के पृथकवास के दौरान अभ्यास की उम्मीद कर रही है लेकिन इसकी अवधि के बारे में बातचीत अभी भी जारी है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले मुंबई के खिलाड़ी 24 मई को स्थानीय बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) से जुड़ेंगे।

मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, गेंदबाजी कोच भरत अरुण बुधवार को चेन्नई से चार्टर विमान से मुंबई पहुंचे जबकि मोहम्मद सिराज, पुरुष टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर, महिला टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली राज हैदराबाद से विमान में सवार होंगे।


मुंबई , पुणे और इसके आस पास रहने वाले खिलाड़ी 24 मई को बायो-बबल से जुड़ेगे। इसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और महिला टीम की खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्ज शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed