{"_id":"5f223dea8ebc3e638375b6fe","slug":"team-india-training-camp-before-indian-premier-league-looks-doubtful","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल सकता है टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप, IPL टीमों के साथ अभ्यास कर सकते हैं खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टल सकता है टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप, IPL टीमों के साथ अभ्यास कर सकते हैं खिलाड़ी
Thu, 30 Jul 2020 09:13 AM IST
Rohit Ojha
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों के लिए अहमदाबाद के मोटेरा में राष्ट्रीय शिविर के आयोजन की संभावना नहीं है। कहा जा रहा है कि क्योंकि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते यह फैसला लिया जा सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सभी केंद्रीय अनुबंधन वाले खिलाड़ी यूएई में ही अपनी आईपीएल टीमों के साथ अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद की बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए मोटेरा स्टेडियम के नाम पर सहमति बनी थी। मगर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को अभी तक बोर्ड की ओर से कोई भी औपचारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया को मोटेरा में 18 अगस्त से चार सितंबर तक बायो सिक्योर माहौल में ट्रेनिंग करनी है। मगर जीसीए के अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि आईपीएल से पहले खिलाड़ियों को कई शहरों की यात्रा करनी पड़ेगी। उन्हें अपने घर से अहमदाबाद और फिर यहां से दुबई जाना होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीएल से पहले लाल गेंद से अभ्यास करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरी तरह से एक अलग फॉर्मेट में खेलना है। आईपीएल के बाद हो सकता है कि टीम के लिए कैंप का आयोजन हो। मगर यह देखना होगा कि चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी, जो आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं, वो अपने शहर में ही अभ्यास करेंगे या फिर बीसीसीआई उनके लिए कुछ अलग व्यवस्था करेगा।