{"_id":"5a0a5e344f1c1b70548bd08e","slug":"team-india-to-fly-business-class-during-home-series-bcci-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टीम इंडिया के खिलाड़ी करेंगे बिजनस क्लास में हवाई सफर, BCCI ने दी मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब टीम इंडिया के खिलाड़ी करेंगे बिजनस क्लास में हवाई सफर, BCCI ने दी मंजूरी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाड़ी अब बिजनस क्लास में हवाई यात्रा कर सकेंगे। आखिरकार बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की बात मान ही ली है। अब टीम इंडिया के खिलाड़ी इकॉनमी क्लास की बजाय बिजनस क्लास में हवाई सफर करेंगे। दरअसल, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। गौरतलब हो कि हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) ने भी यही प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
बता दें कि विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बोर्ड से इकॉनमी क्लास में सफर करने की चुनौतियों को लेकर शिकायत की थी। कुछ खिलाड़ियों ने खुद को भीड़ से घिरने का हवाला दिया था, तो वहीं कुछ लंबे कद के खिलाड़ियों ने यह शिकायत की थी कि इकॉनमी क्लास में उनके पास आराम से बैठने लायक स्पेस नहीं होता है। इसमें कुछ शिकायतें यात्रियों द्वारा सेल्फी, सीट स्पेस को लेकर भी की गईं थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया
मालूम हो कि इससे पहले बिजनेस क्लास में सफर की सुविधा सिर्फ टीम के कैप्टन और कोच को थी। हालांकि इस संबंध में कुछ समय पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बोर्ड को यह सलाह भी दी थी कि बीसीसीआई के पास खुद का विमान होना चाहिए, जिससे खिलाड़ियों का काफी समय बचेगा। कपिल ने तब कहा था कि इससे क्रिकेटर्स को सफर करने में आसानी होगी और बोर्ड को इस योजना को 5 साल पहले ही अमल में लाना चाहिए था।
विज्ञापन
बता दें कि इस संबंध में खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से अपील की थी, जिसे क्रिकेट बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। खिलाड़ियों के इस प्रस्ताव को बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासनिक समिति (CoA) के साथ दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में मंजूरी मिली है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने एएनआई को बताया कि, 'किसी सीरीज की शुरुआत और अंत में खिलाड़ियों को बिजनेस क्लास में सफर की मंजूरी का प्रस्ताव सीओए की मीटिंग में पास हो गया है।'