फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India squad selection meeting for West Indies tour postponed

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला

Thu, 18 Jul 2019 07:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 18 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Team India squad selection meeting for West Indies tour postponed
टीम इंडिया - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के दौरे के लिए शुक्रवार को होने वाला टीम इंडिया का चयन अब टल गया है। दरअसल, टीम इंडिया का चयन शुक्रवार यानी 19 जुलाई को होना था, जिसे अब टाल दिया गया है यानी आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


वेस्ट इंडीज दौरे पर इंडिया को तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि अभी यह इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शुक्रवार को होने वाला चयन को क्यों टाल दिया गया।
विज्ञापन


इसी बीच खबर यह भी है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को भारत लौट आए। ऐसे में यह माना जा रहा है कि धोनी के भविष्य पर चर्चा करने के बाद टीम इंडिया का एलान किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा था कि वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हो सकते हैं। कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा, इसके बाद वनडे सीरीज 8 अगस्त से शुरू होगी। 22 अगस्त से पहला टेस्ट शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed