{"_id":"5d3076ad8ebc3e6ce70a936f","slug":"team-india-squad-selection-meeting-for-west-indies-tour-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला
Thu, 18 Jul 2019 07:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 18 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के दौरे के लिए शुक्रवार को होने वाला टीम इंडिया का चयन अब टल गया है। दरअसल, टीम इंडिया का चयन शुक्रवार यानी 19 जुलाई को होना था, जिसे अब टाल दिया गया है यानी आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज दौरे पर इंडिया को तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि अभी यह इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शुक्रवार को होने वाला चयन को क्यों टाल दिया गया।
विज्ञापन
इसी बीच खबर यह भी है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को भारत लौट आए। ऐसे में यह माना जा रहा है कि धोनी के भविष्य पर चर्चा करने के बाद टीम इंडिया का एलान किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा था कि वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हो सकते हैं। कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा, इसके बाद वनडे सीरीज 8 अगस्त से शुरू होगी। 22 अगस्त से पहला टेस्ट शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को खेला जाएगा।