फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit

IND vs SL: टी-20 की कमान हार्दिक को, सूर्या होंगे उपकप्तान; वनडे का जिम्मा रोहित के पास; धवन-पंत का पत्ता साफ

Wed, 28 Dec 2022 02:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Dec 2022 02:06 AM IST
सार

वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए 'नई' टीम इंडिया का एलान किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी नहीं, पंत भी बाहर

Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल के न होने की वजह उनकी अथिया शेट्टी से शादी को माना जा रहा है। ऐसे संकेत हैं कि 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विराट, राहुल और रोहित को शायद अब इस प्रारूप में चुना भी नहीं जाएगा। वहीं, ऋषभ पंत को दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के विकेटकीपर होंगे।

शिवम मावी और मुकेश कुमार नया चेहरा होंगे
श्रेयस अय्यर को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम में थे। टी20 टीम से गेंदबाजों में कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार की भी छुट्टी हो गई है। शिवम मावी और मुकेश कुमार नया चेहरा होंगे। शिवम मावी हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे थे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। मुकेश को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
शिवम मावी और मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात टाइटंस को आईपीएल के उसके पहले ही सीजन में खिताब दिलाने वाले हार्दिक को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद से ही रोहित की जगह लेने का दावेदार माना जा रहा था। रोहित अंगूठे में चोट के बाद अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। बीसीसीआई की विज्ञप्ति में यह नहीं कहा गया है कि यह बदलाव स्थायी है या सिर्फ एक सीरीज के लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
विज्ञापन

वनडे टीम से धवन और पंत की छुट्टी

Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
ऋषभ पंत और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा वापसी करेंगे। साथ ही कोहली और राहुल को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, राहुल को उपकप्तान के दर्जे से हटाकर डिमोट किया गया है। हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनाए गए हैं। शिखर धवन को भी टीम  में शामिल नहीं किया गया है। धवन रोहित की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान थे। धवन की जगह ओपनर के तौर पर शुभमन गिल को शामिल किया गया है।

Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
पंत भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। ईशान किशन और केएल राहुल विकेटकीपर के लिए पहली पसंद होंगे। इसके अलावा टीम में मोहम्मद शमी की भी वापसी होगी। सुंदर, चहल, कुलदीप, अक्षर, सिराज और उमरान जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, अर्शदीप की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में भी शामिल नहीं किया गया।

Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
उमरान मलिक और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच संख्या

तारीख

मैच

वेन्यू

1

3 जनवरी

पहला टी20

मुंबई

2

5 जनवरी

दूसरा टी20

पुणे

3

7 जनवरी

तीसरा टी20

राजकोट

4

10 जनवरी

पहला वनडे

गुवाहाटी

5

12 जनवरी

दूसरा वनडे

कोलकाता

6

15 जनवरी

तीसरा वनडे

त्रिवेंद्रम

बुमराह की नहीं हुई वापसी

Team India squad for three match ODI and T20 series against Sri Lanka; Hardik Pandya, Suryakumar Yadav, Rohit
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
स्ट्रेस फैक्चर से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह फिलहाल रिहैब में हैं और चोट से रिकवर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बातें सामने आई थीं कि बुमराह वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed