फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india silent on shami trolles but former cricketers showed support

IND vs PAK: शमी के ट्रोल होने पर साथी खिलाड़ी चुप, लेकिन पूर्व क्रिकेटर आए साथ, बीसीसीआई ने भी किया समर्थन

Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद शमी के ट्रोल होने पर उनके साथी खिलाड़ी चुप हैं, लेकिन पूर्व क्रिकेटर उनके समर्थन में सामने आए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रोफाइल पिक्टर बदलकर शमी की फोटो लगा दी है। 

विज्ञापन
Team india silent on shami trolles but former cricketers showed support
आकाश चोपड़ा के अलावा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने शमी का समर्थन किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने भारत की हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ा है और उन पर भद्दे कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उन पर निजी हमले भी किए हैं। इसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों और बीसीसीआई ने उनका समर्थन किया है, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ही इस मामले पर चुप हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन अश्विन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाडियों ने सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बावजूद शमी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं पूर्व क्रिकेटरों की बात करें तो वीरेन्द्र सहवाग ने सबसे पहले शमी को ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया था। इसके बाद लगातार कई पूर्व खिलाड़ियों ने शमी का समर्थन किया है। अब फेसबुक ने उनके ऊपर किए गए भद्दे कमेंट हटा दिए हैं और कई नेताओं ने भी शमी का बचाव किया है। अब आकाश चोपड़ा ने उनके समर्थन में अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। वहीं पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी शमी का साथ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोल होने का डर या सोशल मीडिया से दूरी
टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी ने इस मामले मे शमी का समर्थन नहीं किया है। हालांकि भारत की हार के बाद से अधिकतर भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन अश्विन और हार्दिक जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं। सूर्यकुमार यादव ने करवाचौथ मनाया, प्रैक्टिस करते हुए फोटो भी शेयर की। पांड्या ने अपने बचपन की फोटो शेयर की और राहुल चाहर ने वॉलीबॉल खेलते हुए फोटो शेयर की। रवि अश्विन ने भी इंस्टा पर फैंस को धन्यवाद कहा। रजनीकांत को शुभकामनाएं भी दी, लेकिन शमी पर कुछ नहीं बोले। 

शमी के अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल किया गया है और इससे बचने के लिए ही सभी बड़े खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। वहीं जो खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं वो भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 


आकाश चोपड़ा ने डीपी बदली, मुंबई और पंजाब की टीम ने भी दिया साथ
भारत के पूर्व क्रिकेटर शमी के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने शमी के समर्थन में पोस्ट किया है और आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर में भी शमी की फोटो लगाई है। वहीं पंजाब और मुंबई की आईपीएल टीम ने भी उनका समर्थन किया है। इसके अलावा सचिन, चहल और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने भी शमी के पक्ष में पोस्ट किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed