फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india should play with aggression in south africa says vinod kambli

सचिन के दोस्त ने बताया, कैसे अफ्रीकी गेंदबाजों से निपटे टीम इंडिया के बैट्समैन

Fri, 08 Dec 2017 09:45 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
team india should play with aggression in south africa says vinod kambli
टीम इंडिया - फोटो : File
टीम इंडिया के पूर्व खब्बू बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद काम्बली ने मुंबई टी20 लीग के उद्घाटन के दौरान कहा है कि टीम इंडिया को अगर साउथ अफ्रीका में जीतना है तो उन्हें अग्रेशन के साथ मैदान पर खेलना होगा। टीम इंडिया को 2018 में कई विदेशी दौरे करने हैं, जिसकी शुरूआत साउथ अफ्रीका की बाउंसी पिचों से होनी है।  
विज्ञापन


अफ्रीका की बाउंसी और तेज पिच पर टीम के बल्लेबाजों को अपने तकनीक और सोच दोनों में बदलाव करना होगा। इस दौर पर बल्लेबाजों को ज्यादा अग्रेशन और सकारात्मक मानसिकता के साथ अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करना चाहिए। 
विज्ञापन


काम्बली ने कहा कि जब मैं खेला करता था तो हमेंशा अग्रेशन और सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करता था। कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैच किस परिस्थित में हैं, मैं बस अपना बेस्ट देने की कोशिश करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर और कांबली के बीच मिटी दूरियां, एक शो पर नजर आए साथ

मजबूत है टीम इंडिया
टीम इंडिया ने जिस तरह से श्रीलंका को 1-0 से मात देकर टेस्ट सीरीज जीती है वो एक मजबूत टीम की गवाही थी। टीम ने कोहली की कप्तानी में जिस तरह से लगातार 9 सीरीज जीतने में कामयाब रही है वो ये बतलाने के लिए काफी है कि ये टीम कितनी मजबूत है। मुझे पूरा यकीन है इस बार की टीम इंडिया की दौर पर शानदार प्रदर्शन करेगी। मौजूदा टीम की बैटिंग लाइन अप स्ट्रॉग हैं और कोहली खुद गजब की फॉर्म हैं। 

टेस्ट में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं काम्बली

team india should play with aggression in south africa says vinod kambli
विनोद काम्बली - फोटो : File
विनोद काम्बली टेस्ट में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे और हाल ही श्रीलंका से खेली गई सीरीज में कप्तान कोहली ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की है। काम्बली ने कहा कि कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर मैं बहुत खुशी हूं। इस तरह की बल्लेबाजी करने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed