फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Schedule next challenge for Team India and In how many matches will Virat Kohli captain this year

Team India Schedule: अब कौन सी चुनौती है टीम इंडिया के सामने? इस साल कितने मैचों में कप्तानी करेंगे विराट कोहली?

Sat, 15 Jan 2022 06:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jan 2022 06:54 AM IST
सार

विराट कोहली का बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेना है। इस साल हम कोहली को बतौर कप्तान कम ही मैचों में देख पाएंगे।

विज्ञापन
Team India Schedule next challenge for Team India and In how many matches will Virat Kohli captain this year
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार गई। केपटाउन में 11 से 14 जनवरी तक खेले गए तीसरे टेस्ट को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली का बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेना है। इस साल भारत को टेस्ट मैच कम और सीमित ओवरों के मैच ज्यादा खेलने हैं। ऐसे में हम कोहली को बतौर कप्तान कम ही मैचों में देख पाएंगे।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज हारने वाली भारतीय टीम को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में चुनौती मिलेगी। उसमें वनडे के नए कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। विराट कोहली को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया गया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 की कप्तानी छोड़ी थी।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस आने के बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर दो सीरीज खेलेगी। फरवरी में वेस्टइंडीज की टीम भारत में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसमें रोहित कप्तानी करेंगे। विंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म टीम इंडिया होने के बाद श्रीलंका का सामना करेगी। लंकाई टीम भारत में दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी। टेस्ट में कोहली कप्तानी करेंगे। वहीं, टी20 में फिर रोहित की वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India Schedule next challenge for Team India and In how many matches will Virat Kohli captain this year
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी। वह यहां नौ से 19 जून तक पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। वहां एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। एक टेस्ट मैच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगी। तब भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे थी। चार टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट कोरोना महामारी के कारण नहीं खेला गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया सितंबर में एशिया कप खेल सकती है। इसका शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाएगी। वहां टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेगी। 2007 के बाद से भारतीय टीम क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में चैंपियन नहीं बन सकी है। रोहित शर्मा के कंधे पर इसका दबाव होगा। इस तरह अब तक जारी शेड्यूल के मुताबिक, कोहली कप्तान के तौर पर इस साल सिर्फ तीन मैचों में ही दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed