{"_id":"61e1c19ba3417f626c61af74","slug":"team-india-schedule-next-challenge-for-team-india-and-in-how-many-matches-will-virat-kohli-captain-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India Schedule: अब कौन सी चुनौती है टीम इंडिया के सामने? इस साल कितने मैचों में कप्तानी करेंगे विराट कोहली?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India Schedule: अब कौन सी चुनौती है टीम इंडिया के सामने? इस साल कितने मैचों में कप्तानी करेंगे विराट कोहली?
Sat, 15 Jan 2022 06:54 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:54 AM IST
सार
विराट कोहली का बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेना है। इस साल हम कोहली को बतौर कप्तान कम ही मैचों में देख पाएंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार गई। केपटाउन में 11 से 14 जनवरी तक खेले गए तीसरे टेस्ट को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली का बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेना है। इस साल भारत को टेस्ट मैच कम और सीमित ओवरों के मैच ज्यादा खेलने हैं। ऐसे में हम कोहली को बतौर कप्तान कम ही मैचों में देख पाएंगे।
टेस्ट सीरीज हारने वाली भारतीय टीम को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में चुनौती मिलेगी। उसमें वनडे के नए कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। विराट कोहली को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया गया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 की कप्तानी छोड़ी थी।
दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस आने के बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर दो सीरीज खेलेगी। फरवरी में वेस्टइंडीज की टीम भारत में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसमें रोहित कप्तानी करेंगे। विंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म टीम इंडिया होने के बाद श्रीलंका का सामना करेगी। लंकाई टीम भारत में दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी। टेस्ट में कोहली कप्तानी करेंगे। वहीं, टी20 में फिर रोहित की वापसी हो जाएगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी। वह यहां नौ से 19 जून तक पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। वहां एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। एक टेस्ट मैच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगी। तब भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे थी। चार टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट कोरोना महामारी के कारण नहीं खेला गया था।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया सितंबर में एशिया कप खेल सकती है। इसका शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाएगी। वहां टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेगी। 2007 के बाद से भारतीय टीम क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में चैंपियन नहीं बन सकी है। रोहित शर्मा के कंधे पर इसका दबाव होगा। इस तरह अब तक जारी शेड्यूल के मुताबिक, कोहली कप्तान के तौर पर इस साल सिर्फ तीन मैचों में ही दिखाई देंगे।