फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india s selection today for WI ODIs.

टीम का ऐलान, 19 साल के कुलदीप होंगे नया चेहरा

Sat, 04 Oct 2014 09:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Oct 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
team india s selection today for WI ODIs.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय चयनकर्ताओं ने घोषित 14 सदस्यीय टीम में कानुपर के कुलदीप यादव को शामिल कर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


हालांकि देश के शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को इस सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा को टीम में रखा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे 8 अक्टूबर को कोच्चि में खेला जाएगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने बैठक के बाद कहा कि चयनकर्ताओं ने अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन को विश्राम दिया है और लेग स्पिनर अमित मिश्रा को टीम में वापसी हुई है। उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय युवा लेफ्ट ऑर्म स्पिनर कुलदीप यादव भारतीय टीम का नया चेहरा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में कौन हुआ अंदर- कुलदीप यादव।
कौन हुआ बाहर- आर अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, संजू सैमसन और करन शर्मा।

अनुभवी अमित मिश्रा ने मार ली बाजी

team india s selection today for WI ODIs.
मुंबई में चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का चयन करते हुए युवा 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया। वह पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शामिल किए गए हैं।

14 सदस्यीय भारतीय टीम में बड़ा बदलाव सिर्फ स्पिन गेंदबाजी में किया गया है। आर अश्विन को आराम देकर अमित मिश्रा को मौका दिया है। हालांकि युवा आलराउंडर करन शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी लेग स्पिनर अमित मिश्रा और करन शर्मा में से किसे टीम में रखना है, इस पर अमित बाजी मार ले गए। दोनों गेंदबाजों ने वेस्टइंडीयंस के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। अमित ने एक मेडन के साथ 10 ओवर में महज 26 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जबकि करन शर्मा ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले।

बैठक के दौरान चयनकर्ता बंगलुरू में मौजूद बीसीसीआई सचिव संजय पटेल और भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की गई। धोनी चैंपियंस लीग टी-20 का फाइनल खेलने के लिए बंगलुरू में हैं।

टीम इंडियाः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तानी), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, अंबाती रायडु, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, उमेश यादव, मुरली विजय और कुलदीप यादव।

उमेश की जगह बची, इंग्लैंड दौरे पर गए 5 खिलाड़ी बाहर

team india s selection today for WI ODIs.
फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और करन शर्मा के अलावा इंग्लैंड दौरे पर गए 3 और क्रिकेटरों को भी बाहर कर दिया है।

युवा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज संजू सैमसन के अलावा आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्‍नी को इस सीरीज के लिए शा‌मिल नहीं किया गया है।

तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी टीम में अपनी जगह नहीं बचा पाए हैं। हालांकि इंग्लैंड में खेली गई वनडे सीरीज में खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी जगह बचाने में कामयाब हो गए। उमेश ने इंग्लैंड में एकमात्र वनडे मैच खेला जिसमें उन्होंने 6 ओवर में 46 रन दिए।

इसके अलावा चोटिल बल्लेबाज रोहित शर्मा के स्थान पर मुरली विजय को टीम में बुलाया गया है। विजय ओपनर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इस बीच, टीम से बाहर चल रहे सीनियर बल्लेबाज युवराज सिंह, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, ओपनर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के नामों पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर विचार नहीं किया।

कानपुर के कुलदीप के चयन ने चौंकाया

team india s selection today for WI ODIs.
चयनकर्ताओं का युवा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव को सीनियर टीम इंडिया में शामिल करना सभी को चौंका गया।

19 साल के गेंदबाज कुलदीप ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में 6.62 की इकॉनामी रेट से 6 विकेट झटके हैं और उनका यही प्रदर्शन चयनकर्ताओं को भा गया और टीम में शामिल कर लिया। उन्होंने कोलकाता के लिए सुनील नारायन और पीयूष चावला के साथ मिलकर कीफायती गेंदबाजी की है।

हालांकि अनुभव के नाम पर उनके पास सिर्फ अंडर-19 वर्ल्ड कप में ही खेलने का अनुभव है जो इस साल की शुरुआत में खेला गया। इसके अलावा उन्होंने सीनियर क्रिकेट में सिर्फ 8 ट्वंटी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने अभी तक एक भी घरेलू वनडे मैच नहीं खेला, साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी नहीं खेली है।

विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अश्विन की अनुपस्थिति में अमित मिश्रा के सा‌थ कुलदीप ही दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed