फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india's old crickter

वर्ल्ड कप की युवा टीम इंडिया में सबसे 'बूढ़ा' कप्तान!

Wed, 07 Jan 2015 04:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Jan 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
team india's old crickter

वर्ल्ड कप शुरू होने में अब डेढ़ माह से भी कम का समय रह गया है। सभी टीमें क्रिकेट के इस महाकुंभ में अपना श्रेष्ठ से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिताब पाने की कोशिश करेगी। अन्य टीमों की तरह टीम इंडिया के 15 खिलाड़ी चुन लिए गए हैं। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का लक्ष्य अपने खिताब को बचाने का होगा।

विज्ञापन


पिछले कई सालों से टीम सेलेक्टर से लेकर बीसीसीआई सभी 'युवाओं को रखों और बूढ़ो को निकालों' की पॉलिसी के तहत काम कर रही है। जिसके तहत टीम से पहले सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण टीम से बाहर हुए।
विज्ञापन


हालांकि कुछ समय बाद इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और युवराज सिंह सरीखे खिलाड़ियों को भी उम्र और फिटनेस के आधार पर बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लगता है वनडे टीम के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (33) पर यह नियम लागू नहीं होते। यही कारण है कि वर्ल्ड कप के लिए जिस टीम इंडिया का चयन हुआ है। उस टीम का कप्तान ही सबसे बूढ़ा है। आइए जानते हैं धोनी के बाद अन्य खिलाड़ियों की उम्र...

धोनी के बाद दूसरे नंबर पर बिन्नी

team india's old crickter

उम्र के मामले में टीम इंडिया के माही महेंद्र सिंह धोनी के बाद स्टुअर्ट बिन्नी (30) का नम्बर आता है। बिन्नी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम मैचों का अनुभव हो, लेकिन उम्र के मामले में वह अन्य खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं। वहीं टीम इंडिया के सबसे युवा खिलाड़ी अक्षर पटेल (20) हैं।

बिन्नी के बाद ज्यादा उम्र वाले ‌खिलाड़ियों में अंबाती रायडू (29) और शिखर धवन (29) का नम्बर है। धोनी के सबसे खास और टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन 28 साल के हैं।

उमेश यादव, रोहित शर्मा और सुरेश रैना दोनों की उम्र 27-27 वर्ष है। वहीं टीम इंडिया के चार खिलाड़ी विराट कोहली, आजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा सभी की उम्र 26-26 वर्ष है। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की उम्र 24-24 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed