फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team India regain top position in ODI ranking.

चौथे वनडे से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशी

Mon, 01 Sep 2014 03:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Sep 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
team India regain top position in ODI ranking.
जीत के क्या मायने होते हैं यह टीम इंडिया से पूछिए। टीम इंडिया जब टेस्ट सीरीज में एक के बाद एक करके मैच हार रही थी तो उसकी हर ओर आलोचना होने लगी थी और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास तक डगमगाया हुआ था।
विज्ञापन


लेकिन टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में नए जोश और उत्साह के साथ उतरी टीम इंडिया ने लाजवाब प्रदर्शन कर इंग्लैंड को लगातार 2 मैचों में हराकर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त ले ली है। दोहरी जीत से खिलाड़ियों में भी गजब का उत्साह है और अब टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने का इरादा रख रही है।
विज्ञापन


हालांकि अभी सीरीज में 2 मैच खेले जाने हैं लेकिन टीम इंडिया को चौथे मैच से पहले एक ऐसी खुशी मिली है जो अगले मैच में मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों के उत्साह को दुगुना कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से नंबर वन बनी टीम इंडिया

team India regain top position in ODI ranking.
इंग्लैंड की धरती पर ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 मैचों में हार का मुंह नहीं देखा है। हालांकि टीम इंडिया का वनडे में एक पक्ष यह भी है कि उसने इंग्लैंड में लगातार 7 मैचों में जीत दर्ज की है। यह भारत का इंग्लैंड में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

इसी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने वनडे रैंकिंग में भी कमाल कर दिखाया है। वह फिर से नंबर वन टीम बन गई है।

धोनी की टीम के इस मुकाम पर पहुंचने के पीछे 2 परिणामों ने ज्यादा योगदान ‌किया। एक तो भारत ने इंग्लैंड को हराया, दूसरा जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 31 साल बाद वनडे में हराया जिससे भारत फिर से नंबर वन के पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहा। भारत के अब 114 रेटिंग अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्‍थान पर दक्षिण अफ्रीका (113) से महज एक अंक की आगे है।

ऑस्ट्रेलिया को रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान

team India regain top position in ODI ranking.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद वनडे रैंकिंग में तीसरे स्‍थान पर श्रीलंका का नंबर है जिसने पिछले हफ्ते ही वनडे सीरीज में पाकिस्तान को हराया।

लेकिन रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ क्योंकि उसे जिंबाब्वे में खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज में लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कंगारू पहले स्‍थान पर गिरकर चौथे स्‍थान पर आ गए हैं।

दूसरी ओर, 31 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे मैच में हराने वाली जिंबाब्वे टीम को रैंकिंग में कोई इजाफा नहीं हुआ है लेकिन उसे 3 रेटिंग अंक जरूर मिले हैं। नौंवें-दसवें पायदान पर मौजूद उलटफेर में माहिर दो टीमों बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच 11 रेटिंग अंकों का फासला रह गया है।

शीर्ष टीमों के बीच है कांटे की जंग

team India regain top position in ODI ranking.
टीम इंडिया भले ही नंबर वन की पोजिशन पर काबिज हो गई हो, लेकिन शीर्ष 4 टीमों के बीच महज 3 अंकों का अंतर रह गया है। भारत के रेटिंग 114 अंक हैं, तो दक्षिण अफ्रीका के 113 अंक।

जबकि तीसरे और चौथे स्‍थान पर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया हैं जिनके 111-111 अंक हैं। श्रीलंका का औसत कंगारुओं से बेहतर है इसलिए वह तीसरे पायदान पर हैं।

अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले रैंकिंग को लेकर टीमों में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा है।

फिलहाल भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में 2 और मैच खेलने हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के त्रिकोणीय वनडे टूर्नामेंट में कुछ मैच शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed