{"_id":"5b93daa0867a55019d616808","slug":"team-india-opener-murali-vijay-joins-essex-for-remainder-of-county-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली विजय अंग्रेजों के खिलाफ हुए थे फ्लॉप, अब काउंटी क्रिकेट में आजमाएंगे अपनी किस्मत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुरली विजय अंग्रेजों के खिलाफ हुए थे फ्लॉप, अब काउंटी क्रिकेट में आजमाएंगे अपनी किस्मत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
मुरली विजय
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच खेलकर बाहर हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय अब काउंटी क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। वह इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन एक के अंतिम चरण में एसेक्स के लिए तीन मैच खेलेंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी घोषणा की। वहीं, एसेक्स काउंटी ने क्लब की अधिकारिक वेसाबइट पर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 34 वर्षीय विजय को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में 20 और छह रन बनाने के बाद बाकी मैचों में शामिल नहीं किया गया। मौजूदा सीरीज में शिखर धवन और लोकेश राहुल दोनों फॉर्म में नहीं हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने तमिलनाडु के अनुभवी खिलाड़ी के लिए काउंटी मैच आयोजित कराए ताकि वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिए दौड़ में बने रहें। बता दें कि विजय ने अभी तक 59 टेस्ट खेलकर 39.33 के औसत से 3933 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विजय 10 सितंबर से ट्रेंट ब्रिज में नाटिघंम शहर में शुरू होने वाले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे। इसके बाद वह 18 सितंबर से वारेस्टरशर के खिलाफ चेम्सफोर्ड में घरेलू मैदान पर खेलेंगे और अपने अभियान का अंत 24 सितंबर से ओवल में सरे के खिलाफ करेंगे।
विजय ने क्लब की वेबसाइट से कहा, 'मैं एक महीने तक भारतीय टीम के साथ यहां था और मैंने देखा कि यहां कितने दर्शक आते हैं। मैं एसेक्स के लिए खेलने को उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि हम कुछ मच जीतेंगे।'