फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India off to Durham, to Face County Championship XI In Practice Match

END vs IND : टीम इंडिया डरहम के लिए हुई रवाना, अगले हफ्ते से शुरू होगा अभ्यास मैच

Thu, 15 Jul 2021 08:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 08:28 PM IST
सार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। टीम इससे पहले 20 जुलाई से अभ्यास मैच भी खेलेगी।

विज्ञापन
Team India off to Durham, to Face County Championship XI In Practice Match
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया गुरुवार की शाम डहरम के लिए रवाना हो गई है। लंदन से डरहम जाने में बस से पांच घंटे लगते हैं। टीम इंडिया को 20 जुलाई से काउंटी सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। पंत फिलहाल अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'पंत ब्रेक के दौरान टीम होटल में नहीं थे। वह आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह उसी स्थान पर पृथकवास में हैं, जहां वह पॉजिटव पाए गए थे।' उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह रिकवरी की राह पर है। वह दो निगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट आने के बाद डरहम में टीम से जुड़ेंगे।'

विज्ञापन

 


भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जारानी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि तीन अन्य को पृथकवास में रखा गया है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण, रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और स्टैंडबाय सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को पृथकवास में रखा गया है, जो दयानंद के संपर्क में आए थे। दयानंद को 14 जुलाई को आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये सभी लंदन में ही पृथकवास में रहेंगे।


बीसीसीआई ने कहा, 'चारों को दस दिन पृथकवास में रहना होगा। वे लंदन में अपने टीम होटल के कमरों में ही रहेंगे।'बोर्ड ने बताया कि क्रिकेटरों के साथ यात्रा कर रहे उनके सभी परिजनों और स्टाफ को लंदन में इस महीने की शुरुआत में कोरोना का दूसरा टीका लग चुका है। शाह ने मीडिया को जारी बयान में कहा, 'आगे किसी जोखिम से बचने के लिये भारतीय दल का प्रतिदिन 'लेटरल फ्लो टेस्ट' होगा।' भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। टीम इससे पहले 20 जुलाई से अभ्यास मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed