{"_id":"9530ba94-5354-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-members-pakistan-squads-reach-kolkata-for-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वन-डे के लिए कोलकाता पहुंची भारत-पाक टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वन-डे के लिए कोलकाता पहुंची भारत-पाक टीम
कोलकाता/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडन गार्डंस 03 जनवरी से होने वाले दूसरे वन-डे मैच के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम सोमवार को कोलकाता पहुंची। बंगाल क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने बताया कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कोच डंकन फ्लेचर, आलराउंडर रविंद्र जडेजा, यहां के स्थानीय खिलाड़ी मीडियम पेसर अशोक डिंडा और मोहम्मद सामी कोलकाता पहुंच गए जबकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी मंगलवार को यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ी चेन्नई से यहां एक चार्टड फ्लाइट से आए और कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे होटल चले गए। सोमवार को खिलाड़ी होटल में रहे या फिर नए साल की पार्टी में व्यस्त रहे। मंगलवार को दोनों टीमें ईडन गार्डंस पर अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर पर संपन्न हुई थी। पाकिस्तान टीम पांच साल बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आई है।
विज्ञापन