फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India manager sunil subramaniam let off with reprimand for misbehaving with diplomats 

टीम इंडिया के मैनेजर सुब्रमण्यम ने मांगी माफी, BCCI ने कार्रवाई का फैसला लिया वापस

Thu, 15 Aug 2019 06:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 15 Aug 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Team India manager sunil subramaniam let off with reprimand for misbehaving with diplomats 
सुनील सुब्रहमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम को कैरेबियाई सरजमीं में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार के कारण वेस्टइंडीज दौरे के बीच से वापस बुलाने का फैसला उनके ‘बिना शर्त माफी मांगने’ के बाद वापस ले लिया। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने मैनेजर को दौरे के बीच से वापस बुलाने का मन बना लिया था लेकिन प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने उनके माफी मांगने के बाद उन्हें कड़ी फटकार लगाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


राय ने कहा, 'सुनील सुब्रहमण्यम को नहीं पता था कि भारत सरकार की ओर से यह अनुरोध था। मैने शुरू में उन्हें वापस बुलाने का सोचा लेकिन शाम को उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली । मैने उन्हें बाकी दौरे के लिए भी टीम के साथ ही रखने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'उनकी माफी स्वीकार कर ली गई है। वह दौरे पर बने रहेंगे।' इससे पहले बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि सुब्रमण्यम को मुंबई में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के समक्ष पेश होना होगा और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी से इस कथित दुर्व्यवहार का जवाब देना होगा। आईएफएस अधिकारी ने 'जल सरंक्षण' को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के साथ एक विडियो शूट के सरकार के अनुरोध के लिये संपर्क किया था। 

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भारतीय टीम की 'जल सरंक्षण' परियोजना के लिए काफी लंबी शूटिंग थी और उन्हें इसकी देखरेख करनी थी। इस शूटिंग के समाप्त होने पर उन्हें एक ईमेल भेजा गया जिसमें उन्हें पहली फ्लाइट लेकर वापस लौटने को कहा गया।' 

यह देखना होगा कि सुब्रमण्यम को प्रशासनिक प्रबंधक के साक्षात्कार के लिए पेश होने का मौका मिलेगा या नहीं, जिन्हें छंटनी के बाद इसके लिए चुना गया था। रविचंद्रन अश्विन के पूर्व कोच सुब्रमण्यम ने 74 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 285 विकेट चटकाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed