फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india in disturb after Supreme court s verdicts

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से टीम इंडिया में हलचल

Mon, 26 Jan 2015 12:05 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Jan 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
team india in disturb after Supreme court s verdicts

वर्ल्ड कप सिर पर खड़ा है और जो हालात टीम इंडिया में बन पड़े हैं वह शुभ संकेत नहीं हैं। सच्चाई यह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की हलचल से टीम इंडिया भी प्रभावित है।

विज्ञापन


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास के बाद गुटबंदी की खबरें उभरकर सामने आईं थीं। इस धड़ेबंदी को उस वक्त बल मिल गया जब टीम के एक सीनियर और अहम खिलाड़ी ने धोनी के खिलाफ अखबार में चली खबर को न सिर्फ रीट्वीट किया बल्कि उसे फेवर भी किया।
विज्ञापन


लगभग एक माह पुरानी खबर को इस खिलाड़ी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रीट्वीट किया। यही नहीं टीम इंडिया में सुप्रीम कोर्ट के फैसले किस तरह की उथल-पुथल मची है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा को टीम के कई खिलाड़ियों ने खुद फोन कर बधाई दी, साथ ही उनके प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में श्रीनिवासन कैंप से खुश नहीं ज्यादातर खिलाड़ी

team india in disturb after Supreme court s verdicts

टीम इंडिया के इस वरिष्ठ खिलाड़ी की ओर से भारतीय वनडे कप्‍तान धोनी के खिलाफ चली खबर को रीट्वीट करने के बाद यह दो दिनों तक उनके एकाउंट पर पड़ी रही, लेकिन जैसे ही इसको लेकर सुगबुगाहट बढ़ी शनिवार की शाम अचानक इसे हटा दिया गया। जिस खबर पर रीट्वीट और फेवर किया गया उसका शीर्षक ‘क्या महेंद्र सिंह धोनी मुद्गल कमेटी रिपोर्ट के रहस्यमयी नंबर दो हैं?’ था।

हालांकि खिलाड़ी की ओर से किए गए रीट्वीट की कॉपी अमर उजाला के पास मौजूद है। यही नहीं आदित्य वर्मा ने अमर उजाला से खुलासा किया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्हें आस्ट्रेलिया से टीम इंडिया के कुछ सदस्यों ने फोन पर बधाई भी दी है, लेकिन वह उन नामों का खुलासा नहीं करेंगे।

वर्मा कहते हैं कि टीम के सदस्यों का बधाई देने से साफ है कि श्रीनिवासन कैंप से टीम के कई सदस्य खुश नहीं थे। वह यह भी कहते हैं कि यह तो कुछ नहीं है। एक बार जांच पटरी पर आ जाए उसके बाद कई अन्य रहस्य खुलकर सामने आएंगे। धोनी के संन्यास के बाद टीम में धड़ेबंदी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि रवि शास्‍त्री ने बाद में इनका खंडन किया, लेकिन इन खुलासों से साफ लग रहा है कि टीम में कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर चल रहा है, जिसका असर वर्ल्ड कप में दिखाई पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed