तो क्या मेलबर्न टेस्ट जीत जाएगी टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले एडिलेड फिर ब्रिसबेन दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। भले हार के पीछे अंपायर के गलत फैसलों को ढ़ाल बनाया गया हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में टीम इंडिया के गेंदबाजों के पसीने छूट गए थे।
ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए गेंदबाजी चिंता का सबब बन गया है। ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाजों को तो भारतीय गेंदबाजों ने आउट कर दिया था लेकिन आखिर के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया था।
फिट हो चुके हैं भुवनेश्वर कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मेलबर्न टेस्ट के लिए फिट हैं। माना जा रहा है कि तीसरे मैच में उनकी टीम में वापसी हो सकती है और मैनेजमेंट को विश्वास है कि वह टीम को जीत दिलाने में अहम साबित हो सकते हैं।
लेकिन तीसरे मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार को ऑस्ट्रेलिया बुलाया जाना इस बात का संकेत है। वैसे दो टेस्ट मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के लिए सीरीज बचाने के लिए यह मैच काफी अहम है।
भुवनेश्वर ने मंगलवार को बड़ी ही सहजता से एमसीजी नेट पर अभ्यास किया। 24 वर्षीय यह तेज गेंदबाज अभ्यास मैच के दौरान टखने की चोट से चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह पहले दो टेस्ट बाहर रहे।
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि मेलबर्न में भुवी के खेलने के बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है। एक-दो दिन देखने के बाद ही इसका फैसला किया जाएगा।