फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Hardik Pandya can be captain for Ireland series KL Rahul to miss England series

Team India: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए हार्दिक को बनाया जा सकता है कप्तान, इंग्लैंड दौरे से राहुल का हटना तय

Wed, 15 Jun 2022 07:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Jun 2022 07:52 PM IST
सार

रोहित शर्मा के नहीं रहने पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए राहुल को कप्तान बनाया गया था, लेकि चोट के कारण वो बाहर हो गए। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया।

विज्ञापन
Team India Hardik Pandya can be captain for Ireland series KL Rahul to miss England series
हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। उपकप्तान और ओपनर केएल राहुल एजबेस्टन में होने वाले इकलौते टेस्ट से बाहर हो हो सकते हैं। यह पिछले साल खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होगा। तब कोरोनावायरस के कारण पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था। टीम इंडिया चार मैचों तक सीरीज में 2-1 से आगे थी। दूसरी ओर, इंग्लैंड से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड में दो टी20 मैच खेलने हैं। सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नहीं रहने पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए राहुल को कप्तान बनाया गया था, लेकि चोट के कारण वो बाहर हो गए। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया। राहुल दाएं पैर में ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राहुल इंग्लैंड के दौरे पर नहीं जाएंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द ही हो जाएगी।
विज्ञापन


टेस्ट टीम के साथ रहेंगे पंत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट टीम के साथ रहेंगे। ऐसे में हार्दिक को कप्तानी सौंपी जा सकती है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीत लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "राहुल अपनी ग्रोइन की चोट से उबर नहीं पाए हैं। टेस्ट टीम के सदस्य आज मुंबई में इकट्ठे हो रहे हैं और आधी रात को जाएंगे। राहुल टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। उन्हें ठीक होने में कुछ और समय लगेगा, हालांकि वह इस दौरान फिटनेस टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।''

Team India Hardik Pandya can be captain for Ireland series KL Rahul to miss England series
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
कोई नहीं होगा राहुल का रिप्लेसमेंट
पंत को छोड़कर सभी खिलाड़ी इकलौते टेस्ट मैच के लिए गुरुवार तड़के इंग्लैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। इनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी प्रमुख हैं। दरअसल, एक टेस्ट मैच है इसलिए चयनकर्ता राहुल के रिप्लेसमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ''हमारे पास शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अपने अधिकांश टेस्ट मैचों में ओपनिंग की है। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा भी बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं। अगर दो सलामी बल्लेबाजों में से कोई एक अनफिट होता है तो पुजारा यह काम कर सकते हैं। टेस्ट टीम में 17 खिलाड़ी थे। अब 16 खिलाड़ी ही रहेंगे।"

Team India Hardik Pandya can be captain for Ireland series KL Rahul to miss England series
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI
मोहसिन और राहुल त्रिपाठी के चुने जाने की संभावना नहीं
अधिकारी ने कहा, "भुवनेश्वर कुमार के साथ टीम में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं, लेकिन पंत की कप्तानी में हार्दिक उपकप्तान हैं इसलिए कप्तानी के लिए फेवरेट हैं।" पंत की गैरमौजूदगी में भारत के पास टीम में ईशान किशन और कार्तिक के रूप में दो विकेटकीपर होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही टीम इंडिया में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है इसलिए मोहसिन खान या राहुल त्रिपाठी की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed