{"_id":"5a167ff84f1c1ba7668b5d3e","slug":"team-india-had-a-hard-training-session-ahead-of-the-2nd-test-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नागपुर टेस्ट से पहले नेट्स पर जमकर बहाया पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नागपुर टेस्ट से पहले नेट्स पर जमकर बहाया पसीना
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से नागपुर में शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन पर अभ्यास किया।
विज्ञापन
टीम इंडिया कोलकाता में संपन्न पहले टेस्ट में जीत के बेहद करीब थी, लेकिन खराब रोशनी की वजह से वो विजेता बनने से वंचित रह गई। मौजूदा तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबर है और दूसरा व तीसरा टेस्ट क्रमशः नागपुर व दिल्ली में खेला जाएगा।
विज्ञापन
#TeamIndia is here at Nagpur for a training session ahead of the 2nd Test against Sri Lanka #INDvSL pic.twitter.com/A7vjrVf9Qv
— BCCI (@BCCI) November 23, 2017
विज्ञापन
कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा और रोहित शर्मा की अभ्यास करते हुए फोटो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'टीम इंडिया ने नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले जमकर अभ्यास किया।'
वैसे आपको बता दें कि टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन की सेवाएं नहीं मिलेंगी। भुवी ने शादी के लिए छुट्टी ली है जबकि धवन ने निजी कारणों से दूसरे टेस्ट से अपना नाम वापस लिया है। तीसरे टेस्ट के लिए धवन उपलब्ध रहेंगे।
Batsman @mvj888 prepping up in the nets session ahead of the 2nd Test at Nagpur #INDvSL pic.twitter.com/uOPmYF7HLf
— BCCI (@BCCI) November 22, 2017
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा था, 'भुवनेश्वर कुमार अब श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के अगले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह विजय शंकर को शामिल किया गया है। धवन भी दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं रहेंगे जबकि तीसरे टेस्ट के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।
धवन की गैर मौजूदगी में मुरली विजय को अंतिम एकादश में मौका मिलना तय है। वहीं भुवनेश्वर के विकल्प पर सस्पेंस बरकरार है। ज्यादा उम्मीद इशांत शर्मा को मौका मिलने की है।