फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india fun between practice

टीम इंडिया ने मस्ती के बीच किया अभ्यास

Sat, 10 Nov 2012 12:30 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 10 Nov 2012 12:30 AM IST
विज्ञापन
team india fun between practice

पंद्रह नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों के लिए टीम इंडिया शुक्रवार से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। अभ्यास सत्र के पहले दिन कोच डंकन फ्लेचर की मौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने के लिए हल्के पलों का भी मजा लिया। इस दौरान क्रिकेटरों ने फुटबॉल खेलना और सिर्फ मौज-मस्ती ही नहीं की बल्कि अपने हाथ भी खोले और जमकर अभ्यास किया।

विज्ञापन


उड़ान में देरी के चलते हरभजन सिंह पहले दिन अभ्यास में भाग नहीं ले पाए। पहले टेस्ट मैच की टीम में शामिल होने वाले सभी संभावित बल्लेबाजों ने जहीर खान, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, आर अश्विन और स्थानीय गेंदबाजों के सामने पर्याप्त अभ्यास किया। जहीर पर सभी की नजरें थी जो मुंबई की तरफ से रेलवे के खिलाफ रणजी ट्राफी के पहले मैच में पूरी तरह फिट नहीं थे। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने हालांकि आधे घंटे तक गेंदबाजी की।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी 11 नवंबर तक मुंबई में अभ्यास करेंगे। इसके बाद 12 नवंबर को अहमदाबाद रवाना होंगे जहां 15 नवंबर से मोटेरा में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।

वानखेड़े में 23 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में यही टीम भाग लेगी। आखिरी दो टेस्ट मैच कोलकाता, पांच से नौ दिसंबर, और नागपुर, 13 से 17 दिसंबर, में खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम पहले ही अहमदाबाद पहुंच गयी जहां वह हरियाणा के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed