फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india former captain ms dhoni wife sakshi dhoni post instagram video 

Video: फैन्स से बचने के लिए धोनी ने निकाली ये तरकीब, पत्नी साक्षी ने लिए खूब मजे

Tue, 14 Nov 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 14 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Team india former captain ms dhoni wife sakshi dhoni post instagram video 
धोनी और साक्षी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उनके दुनिया भर में करोड़ों फैन्स हैं। धोनी से मिलने के लिए उनके फैन्स हमेशा बेताब रहते हैं। धोनी जहां भी जाते हैं उनके फैंस का तांता लग जाता है। मगर इस समय फैन्स से बचने के लिए धोनी ने एक अलग तरकीब निकाली है। दरअसल, पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वह सफर के दौरान धोनी फ्लाइट में बैठे हुए हैं, लेकिन उन्होंने फैन्स से बचने के लिए अपना चेहरा ढ़के हुए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा साक्षी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं, और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक एक वीडियो को लगभग चार लाख लोग लाइक कर चुके हैं और 226 लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी है। वहीं, दूसरे वीडियो को भी लगभग ढ़ाई लाख लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि 653 लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- सौरव गांगुली बोले- धोनी ये तरकीब अपनाएंगे तो नहीं होना पड़ेगा टी20 टीम से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि टीम इंडिया को 16 नवंबर से कोलकाता केईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है।हालांकि धोनी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल गया है। वहीं, टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल आराम के मूड में दिखाई दे रहे हैं। 10 दिसंबर से धोनी को श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलनी है। ऐसे में वो अपना पूरा समय फैमिली के साथ बिता रहे हैं।
 

 

#traveldiaries

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


 

 

#traveldiaries

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

Team india former captain ms dhoni wife sakshi dhoni post instagram video 
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : bcci

गौरतलब है कि हाल ही के पिछले कुछ दिनों धोनी आलोचकों के निशाने पर थे। टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ना करने के कारण कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी की टी-20 टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े किए थे। वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा, अजित अगरकर समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने ऐसे सवाल खड़े किए थे। हालांकि, कई पूर्व दिग्गज और कप्तान कोहली समेत सभी धोनी के बचाव में उतर आए थे।

लगातार उठ रहे सवालों के बाद एक इंटरव्यू में धोनी ने कहा था कि 'सभी के अपने-अपने विचार होते हैं और उनका सम्मान करना चाहिए। सबको अपनी बात कहने का हक है। टीम इंडिया का हिस्सा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।'

धोनी ने कहा कि हर किसी को देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता। टीम इंडिया का हिस्सा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।' धोनी को अब 10 दिसंबर को श्रीलंका से वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed